फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former rajya sabha member rajnath singh surya passes away.

राज्यसभा सदस्य राजनाथ सिंह सूर्य का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Thu, 13 Jun 2019 11:58 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Jun 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
former rajya sabha member rajnath singh surya passes away.
राजनाथ सिंह 'सूर्य' - फोटो : amar ujala

भाजपा से राज्यसभा सदस्य रहे राजनाथ सिंह 'सूर्य' का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह गोमतीनगर के पत्रकारपुरम् स्थित आवास में अंतिम सांस ली। वह 84 वर्ष के थे और शरीर में कंपन रोग से पीड़ित थे।

विज्ञापन


उनके निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनाथ सिंह 'सूर्य' ने हमेशा जन सरोकारों को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपनी कलम के माध्यम से जन हित और समाज हित से जुड़ें मुद्दों को निर्भीकता और निष्पक्षता से व्यक्त किया।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह 'सूर्य' ने पत्रकार के तौर पर विभिन्न समाचार पत्रों में कार्य किया । वे एक समाचार पत्र  के संपादक भी रहे थे। स्तंभकार के रूप में उनकी विशिष्ट पहचान थी। 'सूर्य ' के निधन से पत्रकारिता जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व.श्री राजनाथ सिंह 'सूर्य' के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed