फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former pradhan attacks on police team in Bahraich.

बहराइच: पुलिस टीम पर पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ किया हमला, एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Tue, 26 May 2020 07:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 May 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Former pradhan attacks on police team in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google

लॉकडाउन में गश्त पर निकली पुलिस टीम पर पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त करते हुए पुलिस कर्मियों पर धारदार हथियार से प्रहार किया। हमले में एक दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक सिपाही को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हमले में शामिल पांच नामजद समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकशिवपुर गांव के पूर्व प्रधान संतोष सोनकर गांव के बाहर मकान बनाकर रहते हैं।  पिछले रविवार की देर शाम पारा बाजार चौकी इंचार्ज नूतन स्वरूप नागर पुलिस टीम के साथ लॉकडाउन के तहत गश्त पर निकले थे। चौकी इंचार्ज को पूर्व प्रधान कई लोगों के साथ सड़क किनारे खड़े दिखे। दरोगा ने पूर्व प्रधान और अन्य लोगों को घर में जाने के लिए कहा तो इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते पूर्व प्रधान संतोष सोनकर समेत कई लोगों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया था। हमले में दरोगा नूतन स्वरूप, सिपाही शुभम वर्मा और नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यही नहीं हमलावरों ने पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। गंभीर रूप से घायल तीनों पुलिस कर्मियों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही शुभम वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

पुलिस टीम पर हमले को पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने गंभीरता से लिया था। पुलिस ने हमले में शामिल पूर्व प्रधान संतोष सोनकर समेत पांच नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

एसओ बल्दीराय अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले में शामिल पूर्व प्रधान संतोष सोनकर, प्रदीप व दिलीप निवासी चकशिवपुर और विजय निवासी उचवा भवानीपुर थाना बल्दीराय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसओ ने बताया कि पूर्व प्रधान के खिलाफ बल्दीराय थाने में पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं। इनमें लेखपाल व पुलिस टीम पर हमला करना भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed