फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former MP and MLA Raja Chandra Vijay Singh speaks on current politics.

सपा रालोद गठबंधन: पूर्व विधायक सांसद बोले- पहले भी हो चुके हैं मजबूत गठबंधन पर जनता ने नहीं दिया समर्थन

Sun, 02 Jan 2022 11:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Jan 2022 11:29 AM IST
सार

दो बार विधायक और सांसद रह चुके राजा चंद्र विजय सिह उर्फ बेबी राजा का कहना है कि अब राजनीति में सिद्धांत कहां बचे हैं केवल जाति-धर्म रह गया है।

विज्ञापन
Former MP and MLA Raja Chandra Vijay Singh speaks on current politics.
राजा चंद्र विजय सिंह उर्फ बेबी राजा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

‘अब राजनीति में सिद्धांतों की जगह कहां है। अब तो जाति धर्म की राजनीति हो गई है। दल भी इसी पर अपना एजेंडा सेट करते हैं। इसी को चुनावी हथियार बनाते हैं। इस चुनाव में भी इसी तरह की गोटियां बिछ रही हैं।’ यह कहना है दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके राजा चंद्र विजय सिंह उर्फ  बेबी राजा का।

विज्ञापन


चंद्र विजय सिंह वर्ष 1989 में कुंदरकी विधानसभा से जनता दल से चुनाव जीते। 1993 में यहीं से भाजपा से चुनाव लड़े और जीते। वर्ष 1999 में भाजपा के समर्थन से लोकतांत्रिक कांग्रेस से मुरादाबाद लोकसभा का चुनाव जीते। बेबी राजा कहते हैं, यूपी में जनता बेहद गंभीरता से आकलन कर रही है। हालांकि चुनाव का ट्रेंड अब बदल गया है। हमारे दौर में परिवारवाद, पैसा, ठेकेदार नहीं थे। यह तो मानना पड़ेगा कि योगी राज में इस तरह के ठेकेदार समाप्त हुए हैं। टिकट को अपनी बपौती समझने वाले भी अब कम हैं।
विज्ञापन


सच बता दूं तो जनता हमेशा ही परिवारवाद से क्षुब्ध रहती है। इस समय भी है। हालांकि अब भाजपा भी बदल गई है। उसके सिद्धांत भी थोड़ा अलग राह पर हैं। गठबंधन इस बार जरूर रालोद और सपा का हुआ है, पर देखा जाए तो इससे तगड़े गठबंधन पहले भी हो चुके हैं। परिणाम क्या रहे, सबको पता है। हालांकि, मुस्लिम तो इस बार गठबंधन की ओर पूरी तरह से जा ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फर्क और भी है। भाजपा को भी जुमलों से बचना होगा। अटल बिहारी वाजपेयी के समय में फील गुड का क्या हश्र हुआ था, सभी ने देख लिया। चाहे अखिलेश हों, मायावती हों या फिर योगी, सभी को विकास पर ध्यान देना चाहिए। चुनाव की वास्तविक परिकल्पना को साकार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed