फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former ministers Lalji Verma and Ram Achal Rajbhar join SP in Lucknow they were expelled from BSP

up polls: पूर्व मंत्री लालजी वर्मा और राम अचल राजभर सपा में शामिल, बसपा से हुए थे निष्कासित

Mon, 25 Oct 2021 03:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Oct 2021 03:04 PM IST
सार

दोनों नेता सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में यहां पार्टी कार्यालय पर सपा में शामिल हुए। अब आगामी सात नवम्बर को अखिलेश यादव अकबरपुर में सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के माध्यम से दोनों नेता शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Former ministers Lalji Verma and Ram Achal Rajbhar join SP in Lucknow they were expelled from BSP
लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव व पार्टी में शामिल अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हर राजनीतिक दल जोड़-तोड़ की राजनीति में लगा है। इस बीच पूर्व मंत्री लालजी वर्मा और राम अचल  राजभर सोमवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं को हाल ही में बसपा से निष्कासित किया गया था।

विज्ञापन


दोनों नेता सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में यहां पार्टी कार्यालय पर सपा में शामिल हुए। अब आगामी सात नवम्बर को अखिलेश यादव अकबरपुर में सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के माध्यम से दोनों नेता शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों और गरीबों की लगातार अनदेखी कर रही है। यह भी संभव है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनाव को देखते हुए तीनों कृषि कानून वापस ले लिए जाएं और दोबारा उसे नए सिरे से लगाने का प्रयास किया जाए। लेकिन जनता भाजपा की हर चालबाजी को समझ चुकी है। वह पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विभिन्न पार्टी के लोग समाजवादी पार्टी जॉइन कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि सपा के प्रति लोगों का विश्वास बना है। इस दौरान भाजपा बसपा सहित विभिन्न दलों के लोगों ने सपा की सदस्यता ली। बसपा छोड़कर आए लालजी वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया निमंत्रण देने आए हैं। 7 नवंबर को अंबेडकर नगर में होने वाले कार्यक्रम में तमाम लोग सपा की सदस्यता लेंगे। बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed