फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former minister sheila kaul's residence will be priyanka gandhi's new home in lucknow

लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री शीला कौल का घर होगा कांग्रेस महासचिव प्रियंका का नया ठिकाना

Mon, 07 Oct 2019 09:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 07 Oct 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
former minister sheila kaul's residence will be priyanka gandhi's new home in lucknow
priyanka gandhi shimla - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ में नया ठिकाना पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. शीला कौल की कोठी होगी। गोखले मार्ग स्थित इस कोठी को कांग्रेस महासचिव के लिए तैयार कर लिया गया है। अभी लखनऊ में प्रवास के दौरान प्रियंका होटल में ही रात्रि विश्राम करती हैं। यूपी में पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने के लिए प्रियंका ने राजधानी में अधिकाधिक रुकने का फैसला भी किया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रियंका ने यूपी के कांग्रेसियों को अलग-अलग बुलाकर दिल्ली में मुलाकात की थी। सभी ने उन्हें फीडबैक दिया कि अगर कांग्रेस को यूपी में मजबूत करना है तो उन्हें अधिक समय देना पड़ेगा। 
विज्ञापन


दिल्ली में रहकर यूपी की कमान नहीं संभाली जा सकती। स्थानीय कार्यकर्ता अपनी दिक्कतों को लेकर पार्टी नेतृत्व से मिलना चाहता है, पर उनके लखनऊ में न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत होती है। इसके बाद ही प्रियंका के लिए लखनऊ में ठिकाना ढूंढा जाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए गोखले मार्ग स्थित शीला कौल की कोठी को उपयुक्त माना गया। शीला कौल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साले प्रोफेसर कैलाशनाथ कौल की पत्नी थीं। कांग्रेस सरकार में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं।

जब प्रियंका गांधी के लिए आवास की व्यवस्था के लिए शीला कौल के परिवार के लोगों से संपर्क किया गया तो वे सहर्ष तैयार हो गए। परिवार के अधिकतर लोग लखनऊ से बाहर रहते हैं। कोठी के बड़े हिस्से में ताला ही पड़ा रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed