{"_id":"62ee84f2d9ba9d3d52408cbb","slug":"former-minister-in-samajwadi-party-shankh-lal-majhi-son-akash-was-shot-while-cleaning-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक घटना: पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी के बेटे को लगी गोली, हाथ से गिरी रिवॉल्वर और सीने में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक घटना: पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी के बेटे को लगी गोली, हाथ से गिरी रिवॉल्वर और सीने में लगी गोली
Sat, 06 Aug 2022 08:43 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 06 Aug 2022 08:43 PM IST
सार
आकाश मांझी को आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तक इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी, अस्पताल में भर्ती आकाश मांझी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा सरकार में मंत्री रहे शंख लाल मांझी के बेटे आकाश को शनिवार शाम गोली लग गई। गोली चलते ही घर में हड़कंप मच गया। घर में मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
आकाश मांझी आईसीयू में भर्ती
पुलिस का कहना है कि आकाश मांझी को आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तक इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है। पूर्व मंत्री शंख लाल मांझी बाहर गए हुए थे। आज एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले थे और आकाश उनको लेना जाने वाला था।
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल लेकर गई बहन महिमा
गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड स्थित घर में आकाश के हाथ से रिवॉल्वर जमीन पर गिरी और फायर होने से गोली सीने में लग गई। आनन-फानन बहन महिमा उसे लोहिया अस्पताल लेकर गई। आकाश की हालत गंभीर है। गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड की घटना है।
विज्ञापन