{"_id":"5fc0a4698ebc3eefb700c2fe","slug":"former-minister-azam-khan-becomes-accused-in-jal-nigam-recruitment-scam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल निगम भर्ती घोटाले में आरोपी बने पूर्व मंत्री आजम खां, एसआईटी ने दाखिल किया वारंट बी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम भर्ती घोटाले में आरोपी बने पूर्व मंत्री आजम खां, एसआईटी ने दाखिल किया वारंट बी
Fri, 27 Nov 2020 12:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री और सांसद आजम खां की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। एसआईटी ने जल निगम भर्ती घोटाले के मामले में उन्हें आरोपी मानते हुए सीतापुर जिला कारागार में वारंट बी दाखिल किया है। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
सपा सरकार में जल मंत्री रहे आजम खां के समय जल निगम में भर्ती हुई थींं। इसमें घोटाले को लेकर शिकायतें मिलने पर शासन ने एसआईटी को इसकी जांच सौंपी थी। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने इसमें आजम को दोषी मानते हुए मुलजिम बनाया है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री व सांसद आजम पत्नी तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ पिछले कई महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विभाग के ही कुछ अधिकारियों ने की थी शिकायत
मालूम हो कि सपा के शासनकाल में 2016 के अंत में हुई जल निगम में 1300 पदों पर वैकेंसी निकली थी। इसमें 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता, 335 नैतिक लिपिक और 32 आशुलिपिक की भर्ती हुई थी।
जल निगम विभाग के ही कुछ अधिकारियों ने इस संबंध में धांधली की शिकायत की थी जिसके बाद जांच शुरू हुई। सरकार इस मामले में 122 सहायक अभियंताओं को पहले ही बर्खास्त कर चुकी है।
बाद में यह जांच सरकार ने एसआईटी को सौंप दी थी। एसआईटी ने इस मामले में आजम खां समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की थी जिसमें पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह भी शामिल थे। एसपी सिंह ने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है।