फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former minister Azam Khan becomes accused in Jal Nigam recruitment scam

जल निगम भर्ती घोटाले में आरोपी बने पूर्व मंत्री आजम खां, एसआईटी ने दाखिल किया वारंट बी

Fri, 27 Nov 2020 12:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Nov 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
former minister Azam Khan becomes accused in Jal Nigam recruitment scam
मोहम्मद आजम खान

पूर्व मंत्री और सांसद आजम खां की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। एसआईटी ने जल निगम भर्ती घोटाले के मामले में उन्हें आरोपी मानते हुए सीतापुर जिला कारागार में वारंट बी दाखिल किया है। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


सपा सरकार में जल मंत्री रहे आजम खां के समय जल निगम में भर्ती हुई थींं। इसमें घोटाले को लेकर शिकायतें मिलने पर शासन ने एसआईटी को इसकी जांच सौंपी थी। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने इसमें आजम को दोषी मानते हुए मुलजिम बनाया है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री व सांसद आजम पत्नी तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ पिछले कई महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


 

विभाग के ही कुछ अधिकारियों ने की थी शिकायत

मालूम हो कि सपा के शासनकाल में 2016 के अंत में हुई जल निगम में 1300 पदों पर वैकेंसी निकली थी। इसमें 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता, 335 नैतिक लिपिक और 32 आशुलिपिक की भर्ती हुई थी। 

जल निगम विभाग के ही कुछ अधिकारियों ने इस संबंध में धांधली की शिकायत की थी जिसके बाद जांच शुरू हुई। सरकार इस मामले में 122 सहायक अभियंताओं को पहले ही बर्खास्त कर चुकी है। 

बाद में यह जांच सरकार ने एसआईटी को सौंप दी थी। एसआईटी ने इस मामले में आजम खां समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की थी जिसमें पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह भी शामिल थे। एसपी सिंह ने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed