{"_id":"68acd27be6c79ba7d6073504","slug":"former-minister-and-mla-held-a-meeting-and-listened-to-the-problems-lucknow-news-c-13-knp1002-1353914-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्व मंत्री व विधायक ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्व मंत्री व विधायक ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
माल। विकास खंड की ग्राम पंचायत अउमऊ के मजरे चौकी में विकास कार्य न कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री कौशल किशोर तथा विधायक जय देवी कौशल से शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेकर विधायक ने सोमवार को चौकी गांव में चौपाल लगा ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान ग्रामीणों ने शौचालय तथा आवास दिए जाने, इंटरलॉकिंग और जलनिकासी के लिए नाली निर्माण, तालाब का सुंदरीकरण तथा सामुदायिक मिलन केंद्र के निर्माण की मांग की। पूर्व मंत्री कौशल किशोर व विधायक जयदेवी ने उपस्थित अधिकारियों से समस्याओं का निराकरण करते हुए पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार माल अजय जायसवाल ने अधीनस्थ कर्मियों को मिलन केंद्र के लिए भूमि चिह्नित करने का कहा। चौपाल में एबीएसए वंशीधर श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सुनील सिंह तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामकुमार राही मौजूद रहे।
-