फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former IPS officer Asim Arun joins BJP in the presence of Union Minister Anurag Thakur and other BJP leaders in Lucknow

यूपी चुनाव 2022: पूर्व आईपीएस असीम अरुण लखनऊ में भाजपा में शामिल

Sun, 16 Jan 2022 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Jan 2022 11:42 AM IST
सार

कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा उन्हें कन्नौज सदर सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

विज्ञापन
Former IPS officer Asim Arun joins BJP in the presence of Union Minister Anurag Thakur and other BJP leaders in Lucknow
आसिम अरुण बीजेपी में शामिल - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व आईपीएस असीम अरुण लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। असीम अरुण ने 8 जनवरी को अचानक वीआरएस के लिए आवेदन कर राजनीति में जाने का फैसला किया था। प्रदेश सरकार ने उनका वीआरएस 15 जनवरी से स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद कहा कि जो सपा में जाते हैं वो दंगा करवाते हैं भाजपा में आने वाले दंगाईयों को पकड़ते हैं।
विज्ञापन


असीम अरुण ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करते समय कहा था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने पर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं भाजपा कन्नौज सदर से उन्हें चुनाव में उतार सकती है। यह सीट सपा का मजबूत गढ़ रही है। कन्नौज सदर सीट पर पिछले 20 वर्षों से सपा का एक छत्र राज है। तीन बार से अनिल दोहरे साइकिल के निशान पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2017 में मोदी मैजिक के दौरान भाजपा ने इस सीट को लेकर जबरदस्त घेराबंदी की थी, लेकिन सपा का किला ढहा नहीं पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि असीम अरुण ने करीब डेढ़ महीने पहले राजनीति में आने और चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। यह बात उन्होंने भाजपा और प्रदेश सरकार की सबसे मजबूत कड़ी के सामने रखी थी। उनके वीआरएस देने और भाजपा में शामिल होने के एलान के पीछे संघ की भूमिका भी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। असीम अरुण गोरखपुर में डीआईजी के रूप में अपनी पोस्टिंग के दौरान गोरक्षपीठ के संपर्क में आए थे। तब से उनका पीठ से लगाव बढ़ता गया। इसका परिणाम सबके सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed