{"_id":"67eeeaaddc5af5fa550d881d","slug":"former-inspector-lost-his-life-due-to-poisoning-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1142520-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जहरखुरानी में गई थी पूर्व इंस्पेक्टर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जहरखुरानी में गई थी पूर्व इंस्पेक्टर की जान
Fri, 04 Apr 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरानी में गई थी पूर्व इंस्पेक्टर की जान
लखनऊ। इंदिरानगर के हरिहरनगर इलाके से 16 मार्च को महाराजगंज के लिए निकले पूर्व इंस्पेक्टर राजीव रत्न त्रिपाठी की जहरखुरानी के दौरान मौत हुई थी। उनके बेटे नितिन ने हत्या का आरोप लगाकर नाका थाने में केस दर्ज कराया था। फुटेज की मदद से नितिन ने आरोपी राजन उर्फ छोटू को पकड़ा और नाका पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या की धारा को गैर इरादतन हत्या में बदलते हुए जहरखुरानी की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
नितिन ने बताया कि पिता ने वर्ष 2023 में वीआरएस ले लिया था। 16 मार्च को वह पेंशन के सिलसिले में महराजगंज के लिए निकले और लापता हो गए। 21 मार्च को परिचित ने पिता का गायब मोबाइल फोन लाकर दिया। बताया कि मोबाइल फोन एक ई रिक्शा चालक ने दिया है। घरवालों ने आईटीएमएस की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगालीं तो 18 मार्च की रात राजीव नाका के पानदरीबा चौराहे के पास सड़क पर पड़े दिखे।
नितिन के अनुसार, नाका पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को राजीव दुकान के बाहर पड़े मिले थे। बलरामपुर अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। एक अप्रैल को नितिन की शिकायत पर नाका पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। परिवार में पत्नी व एक और बेटा है।
विज्ञापन
नितिन ने बताया कि पिता का मोबाइल चेक किया तो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बारे में पता चला। एक ट्रांजेक्शन ई रिक्शा चालक को किया गया था। संपर्क करने पर ई रिक्शा चालक ने बताया कि 18 मार्च को राजन उर्फ छोटू नाम का युवक राजीव के साथ था। इसके बाद परिजनों ने राजन के बारे में पता लगाना शुरू किया और आलमबाग इलाके से राजन को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राजन ने बताया कि 18 मार्च को राजीव नशे में मिले थे। उसने सामान लूटने के इरादे से उनको नशे की गोलियां खिला दी थीं। फिर उनका सामान लूटकर ई रिक्शा से उतार दिया था। इस दौरान उनके सिर पर चोट लगी थी। पुलिस को राजन के पास से नशीली दवा के तीन पत्ते मिले हैं।
गाजीपुर पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप
मामले में गाजीपुर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। 21 मार्च को परिजन उनकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने गए थे। वहां से इस्माइलगंज चौकी भेज दिया गया था। आरोप है कि चौकी पुलिस ने मामला हजरतगंज का बताकर परिजनों को टाल दिया और गुमशुदगी दर्ज नहीं की।