फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former governor of rajasthan kalyan singh taken bjp membership

भाजपा में शामिल हुए कल्याण सिंह ने विपक्ष को घेरा, बोले- राम मंदिर पर रुख साफ करें पार्टियां

Wed, 11 Sep 2019 10:46 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 11 Sep 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
former governor of rajasthan kalyan singh taken bjp membership
कल्याण सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाते अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त हुए यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह सोमवार को फिर भाजपा के हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्हें सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


सदस्यता ग्रहण करने के दो घंटे बाद ही कल्याण सिंह ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा कर दिया। अपने पौत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का प्रश्न है। वे इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन देश के राजनीतिक दलों को इस पर अपना रुख साफ करना चाहिए कि वे अयोध्या में मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं या नहीं।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा में फिर से शामिल होने पर उन्होंने कहा, ‘मैं किसी का प्रतियोगी नहीं हूं, एक समर्पित और सामान्य कार्यकर्ता के रूप में सबका सहयोगी बनकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही बनाने के लिए काम करूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

‘न मेरा तन रिटायर है न मन’

former governor of rajasthan kalyan singh taken bjp membership
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कल्याण सिंह। - फोटो : amar ujala

कल्याण सिंह ने कहा कि ‘न मेरा तन रिटायर है न मन’। राजनीति जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इससे रिटायर होने का मतलब जनसेवा से खुद को अलग करना है, वे स्वयं को इससे कभी विमुक्त नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि भविष्य में वह कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। बहुत चुनाव लड़ चुके हैं, हर बार कार्यकर्ताओं ने प्यार दिया, यही उनकी पूंजी है।

सपा-बसपा की वापसी असंभव
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा अपना जनाधार खो चुकी हैं। जब किसी दल या नेता का जनता में विश्वास टूट जाता है तो वह खड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वे कभी उत्तर प्रदेश से दूर नहीं हुए। राजस्थान के राज्यपाल के तौर पर भी पूरे पांच वर्ष हर रोज इंटरनेट पर डेढ़ घंटे तक प्रदेश के हर जिले की जानकारी लेते रहे।

मोदी और योगी के विकल्प का कोई पात्र नहीं

former governor of rajasthan kalyan singh taken bjp membership

कल्याण सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कोई विकल्प नहीं है, यहां तक कि दोनों के विकल्प के लिए कोई पात्र भी नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते ढाई वर्ष में गांव, गरीब और किसान के हित में अनेक योजनाएं और परियोजनाएं लागू हुई हैं। प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था का प्रमाण है कि यूपी जैसे संवेदनशील प्रदेश में बीते ढाई वर्ष में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।

बंसल संगठन तंत्र के कुशल कारीगर

former governor of rajasthan kalyan singh taken bjp membership

कल्याण सिंह ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की तारीफ करते हुए उन्हें संगठन तंत्र का कुशल कारीगर और राजनीतिक मशीनरी का एक्सपर्ट इंजीनियर बताया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी, स्वतंत्र देव और बंसल की देखरेख में भाजपा बहुत आगे बढ़ी है।

कल्याण ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने अच्छा काम किया है और अच्छे निर्णय लेकर जनता का दिल जीता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे अपने विचार, व्यवहार, वाणी में संयम बरतते हुए पार्टी को मजबूत बनाएं।

42 साल का मिथक तोड़ा
कल्याण सिंह ने कहा कि उन्होंने राजस्थान में राज्यपाल के तौर पर 42 साल का मिथक तोड़ा है। बीते 42 वर्षों में वहां किसी राज्यपाल ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं किया, लेकिन वे 5 साल 6 दिन राज्यपाल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed