{"_id":"5dc92e768ebc3e5af74dbb91","slug":"former-governor-kalyan-singh-press-conference-about-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याण सिंह की राम मंदिर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले-'भव्य राम मंदिर बनना चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याण सिंह की राम मंदिर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले-'भव्य राम मंदिर बनना चाहिए'
Mon, 11 Nov 2019 04:13 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Nov 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हम राम मंदिर पर राजनीति नहीं करते हैं। सभी को फैसले का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
कल्याण सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। मंदिर बनने के साथ ही अयोध्या का संपूर्ण विकास होना चाहिए। वहीं, मस्जिद को पांच एकड़ जमीन देने पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने न्याय और कानून का पालन किया है साथ ही समाज की एकता व अखंडता का भी ध्यान रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2019 का दिन बेहद खास है। इस दिन राम मंदिर पर एतिहासिक फैसला आया। जिसका हर किसी को लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने कहा कि यह फैसला समावेशी है और सर्व सम्मति से लिया गया है। अब तीन महीने में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनेगा। राम की नगरी का संपूर्ण विकास होना चाहिए।
विज्ञापन
कल्याण सिंह ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है कि रामनगरी का अद्भुत विकास होगा। उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या जाना चाहता हूं पर समय व तारीख तय नहीं है। मुझ पर सीबीआई कोर्ट में केस चल रहा है। उस पर निर्णय आना बाकी है। हम मंदिर निर्माण को राजनीति से नहीं जोड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले पर निर्णय आना सबकी जीत है। इसे किसी एक पक्ष की जीत या हार के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। 500 साल पुराना विवाद खत्म हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वसम्मित से फैसला दिया है।