{"_id":"676d1a153b2f0964a50c41b7","slug":"former-goa-chief-minister-lakshmikant-pasrekar-supports-one-nation-one-election-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: गोवा के पूर्व सीएम ने एक देश एक चुनाव का किया समर्थन, बोले- मोदी बांग्लादेश की समस्या भी सुलझा लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: गोवा के पूर्व सीएम ने एक देश एक चुनाव का किया समर्थन, बोले- मोदी बांग्लादेश की समस्या भी सुलझा लेंगे
Thu, 26 Dec 2024 02:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:30 PM IST
सार
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। मोदी सरकार जल्द ही इस समस्या का भी समाधान निकाल लेगी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।
विज्ञापन
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया है। लक्ष्मीकांत ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से समय के साथ-साथ धन भी बचेगा। केंद्र सरकार का ये अच्छा फैसला है। चुनाव के दौरान जो समय और धन की बर्बादी होती है उसकी बचत होगी।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को इसकी चिंता है। हमारा शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी जिन्होंने राम मंदिर बनवाया, बांग्लादेश की समस्या को भी सुलझा लेंगे। मोदी है तो मुमकिन है। बाबा साहब आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणी पर लक्ष्मीकांत ने कहा कि यह विपक्ष का फ्रस्ट्रेशन है। राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी ने भाषण दिया उसमें से एक दो लाइन चुन के उसका बैकग्राउंड अंधेरे में रखकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है। यह सब कुछ जानबूझकर हो रहा है वह करने वालों को भी मालूम है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे थे।
विज्ञापन