फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former cm akhilesh yadav spoke about reservation in private sector

निजी क्षेत्र में भी आबादी के अनुपात में मिले आरक्षण : अखिलेश यादव

Thu, 20 Dec 2018 12:25 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Thu, 20 Dec 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
former cm akhilesh yadav spoke about reservation in private sector
अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आबादी के अनुपात में निजी क्षेत्र में भी आरक्षण देने की पैरोकारी की। उन्होंने कहा कि भाजपा 85 प्रतिशत समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। भाजपा ने इस बहुमत को अपमानित किया है।
विज्ञापन


वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश के चुनिंदा डेढ़ सौ पिछड़े नेताओं को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि सपा विभाजन और विघटन की राजनीति के खिलाफ  है। भाजपा आरक्षण को समाप्त करने की पैंतरेबाजी कर रही है। जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का निर्णय कर चुकी है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चौपट है। रोजगार के नए अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं। भाजपा सरकारें सिर्फ  कॉरपोरेट समाज व्यवस्था को स्थापित करने में लगी हैं। देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है।                                                                     
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल संदेश यात्रा निकाली जाएं

वरिष्ठ नेता लौटनराम निषाद ने हर जिले में मंडल संदेश यात्रा निकालने, 17 अतिपिछड़ी जातियों को आरक्षण की सुविधा देने और पटरी व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने का सुझाव रखा। उन्होंने कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका व पदोन्नति में ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण व्यवस्था की मांग की। 

भ्रष्टाचार किसान, नौजवानों के मुद्दे उठाएं विधायक
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बुनियादी मुद्दों से मुंह छिपाती है। राज्य में कानून का राज खत्म है। भाजपा सरकार में नौकरियां छीनी जा रही हैं। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार की कोई योजना नहीं है। भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है। मंहगाई से जनता बदहाल है इसलिए विधायक इन मुद्दों को जोर शोर से उठाएं। 

वे सपा विधानमंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा डरी हुई है। वह मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। मुख्यमंत्री को ठोको भाषा से भी माहौल बिगड़ा है। जनता महंगाई से परेशान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed