फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former CM akhilesh yadav attacks on BJP government 

‘दो मंत्रियों की दुखद मौत के बाद भी राजनीति में उलझी भाजपा’: अखिलेश यादव

Sat, 22 Aug 2020 12:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Aug 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
former CM akhilesh yadav attacks on BJP government 
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से दो मंत्रियों की दुखद मृत्यु के बाद भी भाजपा सरकार सिर्फ राजनीति में उलझी है। टेस्टिंग व इलाज का हाल बहुत ही बुरा है। जनता का काम-व्यापार, नौकरी, रोजगार सब निचले स्तर पर है। अगर कुछ उच्चतम स्तर पर है तो वह है अपराध और सरकार की विपक्ष के प्रति बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई।

विज्ञापन


अखिलेश ने सपा मुख्यालय में प्रमुख नेताओं व विधायकों से मुलाकात की। गुरुवार को भी कुछ नेता उनसे मिले थे। सपा अध्यक्ष ने उनसे प्रदेश के हालात के साथ ही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी व कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्ष ही नहीं, खुद भाजपा के सांसद और विधायक शासन-प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

 

प्रदेश में सरकारी सेवाओं में आरक्षण खत्म है। अब दलित व पिछड़े वर्ग के युवाओं को सड़क पर उतरकर साइकिल चलाने को कमर कस लेनी चाहिए। विधायकों ने कहा कि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि चिंताजनक है। इलाज व अस्पतालों की दशा खराब है। भाजपा सरकार गंभीर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद में सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या

विधान परिषद सदस्यों ने अखिलेश से शिकायत की कि सदन में विपक्ष का बहुमत होने के बावजूद उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। आर्थिक आधार पर आरक्षण विधेयक की त्रुटियों को देखते हुए प्रमुख सचिव विधान परिषद को प्रतिवेदन देकर इसे प्रवर समिति को सौंपने का अनुरोध किया था। सपा ने इस पर मत विभाजन की मांग भी की थी। सत्तारूढ़ भाजपा ने आनन-फानन इसे पारित करा कर लोकतंत्र की हत्या की है। 

आजम खां और कफील के साथ अन्याय
बातचीत में यह बात उभर कर आई कि भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति बदले की भावना से काम कर रही है। सांसद आजम खां को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। उनके साथ ज्यादती हो रही है। डॉ. कफील के साथ हो रहे अन्याय की बात भी उठाई गई। विधायकों ने कहा कि विभिन्न जिलों में सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी केस बनाए जा रहे हैं। संकट काल में पलायन कर आ रहे श्रमिकों की मदद में लगे सपा नेताओं पर भी मुकदमे लगा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed