फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former SP City President Mujiburrahman Dies by Suicide with Licensed Revolver in Lucknow

Lucknow News: आप सबकी मोहब्बत का शुक्रिया... व्हाट्सएप पर मैसेज लिखकर सपा नेता ने खुद को गोली मारी, मौत

Fri, 10 Jan 2025 02:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jan 2025 02:35 PM IST
सार

SP Leader Mujibur Rahman: लखनऊ में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान उर्फ बबलू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह कैंसर से पीड़ित थे।

विज्ञापन
Former SP City President Mujiburrahman Dies by Suicide with Licensed Revolver in Lucknow
सपा नेता मुजीबुर रहमान उर्फ बबलू, जांच करती फोरेंसिक टीम व गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Mujibur Rahman Suicide News: लखनऊ के वजीरगंज इलाके में रहने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुजीबुर रहमान उर्फ बबलू (50) ने शुक्रवार सुबह लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी। वह दो साल से लीवर कैंसर से पीड़ित थे।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मौलवीगंज गंगा प्रसाद रोड स्थित रुतबा मंजिल में बबलू ने शुक्रवार सुबह घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन परिजन भागकर कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिले, उनकी मौत हो चुकी थी। पास में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी मौजूद थी। मौके पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने छानबीन कर रिवाल्वर जब्त कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि लीवर कैंसर के चलते बबलू काफी समय से परेशान थे। कुछ दिन से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। शुक्रवार को परिजन उनको केजीएमयू दिखाने लेकर जाने वाले थे। बबलू की आत्महत्या की खबर मिलते ही पार्टी के नेता और इलाके के लोग उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर किया मैसेज
डीसीपी ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले बबलू ने सुबह 10.30 बजे परिवार के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भी किया था। मैसेज में उन्होंने सबकी मोहब्बत का शुक्रिया अदा करते हुए दुआ में याद रखने की बात लिखी थी। बबलू सात भाइयों में छठे नंबर पर थे। वह वर्ष 1995 में मौलवीगंज वार्ड से सभासद भी रहे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed