फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former Chief Minister targeted BJP: Akhilesh said - BJP's departure is certain, SP government will bring prosperity

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना : अखिलेश बोले-भाजपा का जाना तय, सपा सरकार लाएगी खुशहाली

Tue, 14 Sep 2021 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 14 Sep 2021 08:46 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि किसानों के साथ किए गए धोखा, जनता पर थोपी गई महंगाई की वजह से भाजपा का जाना तय है।

विज्ञापन
Former Chief Minister targeted BJP: Akhilesh said - BJP's departure is certain, SP government will bring prosperity
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि किसानों के साथ किए गए धोखा, जनता पर थोपी गई महंगाई की वजह से भाजपा का जाना तय है। इसीलिए सरकार के मुखिया की भाषा बदल गई है। यूपी की जनता खुशहाली चाहती है। भाजपा से हर वर्ग दुखी है। इनके पास अपना काम बताने को कुछ नहीं है। वे दूसरे प्रदेश कि फोटो चुराकर अपना काम बता रही है।

विज्ञापन


लोहिया सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के साथ अपने ही पार्टी के नेताओं को सम्मान देने के लिए कोई कार्य नहीं है। इसका प्रमाण है कि डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय का आफिस चल रहा है। जबकि इस विश्वविद्यालय के लिए जमीन कई साल पहले दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नाम बदल रही है। रंग बदल रही है। पहले से चल रहे विकास कार्यों को रोक रही है।
विज्ञापन


भाजपा ने ऑक्सीजन छीना है। दवा बेड का भी इंतजाम नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन उन पर महंगाई लाद दी। सपा अध्यक्ष ने विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा को अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री आवास का भी नक्शा पास नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जिन लोगो के घर गिराए गए है उन्हें सपा सरकार बनने पर मदद किया जाएगा। मनमानी करने वाले अधिकारी के खिलाफ  भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में खुशहाली के लिए जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी सरकार जैसा विकास और काम चाहती है। यही वजह है कि विभिन्न दलों के लोग सपा में आ रहे हैं। इस दौरान कई लेखकों की किताबों एवं गीत की विमोचन हुआ। बूथ पर सर्वाधिक मतदाता जोड़ने वाले छह कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ। जौहर विश्वविद्यालय के सम्मान में समाजवादी साइकिल यात्रा निकालने वालों को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, रामजी लाल सुमन, राजेंद्र चैधरी, अरविन्द कुमार सिंह गोप, अखिलेश प्रताप सिंह, पवन पांडेय, उदयवीर सिंह, रामवृक्ष यादव, आशु मलिक आदि मौजूद रहे। 

कार्यालय परिक्रमा करने वालों पर टिप्पणी
लोहिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन ने बूथ छोड़ कार्यालय में जमे रहने वाले नेताओं पर टिप्पणी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि एक रजिस्टर रखवाएं और देखें कि कौन-कौन ऐसे हैं, जो हर दिन यहां मौजूद रहते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री सहित विभिन्न दलों के लोगों ने ली सपा की सदस्यता
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समारोह में विभिन्न दलों केनेताओं ने सदस्यता ली। इसमें पूर्व मंत्री मानपाल सिंह एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद के भाई जितेंद्र निषाद ने भी समर्थकोंके साथ सपा की सदस्यता ली।


इसी तरह  सिद्धार्थनगर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अनिल सिंह, महराजगंज से बेचन निषाद, आरके मिश्रा, एटा से मयंक यादव,  महेश यादव, मोहम्मद सुल्तान अहमद,  गोंडा से अब्दुल कलाम मलिक, अब्दुल हफीज मलिक, सहारनपुर से अब्दुल वाहिद, फर्रूखाबाद से  जितेन्द्र कटियार, आदित्य सिंह राठौर मनोज मिश्रा, कासगंज से राकेश बाबू बाल्मीकि, बसपा नेता नूर मोहम्मद खान एटा, नेम सिंह लोधी, बिजनौर के पूर्व सांसद यशवीर सिंह, पूर्व विधायक शेख सुलेमान ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed