फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former cabinet minister Harsimrat Kaur meets to Lakhimpur victim family in Bahraich.

बहराइच: मोहरनिया पहुंचा अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा 21 लाख रुपये का चेक

Sat, 09 Oct 2021 11:22 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Oct 2021 11:22 AM IST
सार

लखीमपुर के दौरे के बाद पंजाब का शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बादल की पत्नी व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर की अगुवाई में बहराइच पहुंचा और सहायता स्वरूप उन्हें 21 लाख रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन
Former cabinet minister Harsimrat Kaur meets to Lakhimpur victim family in Bahraich.
पीड़ित परिवार के बीच हरसिमरत कौर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर कांड में बहराइच के दो किसानों की मौत के बाद नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात मटेरा थाना क्षेत्र के मोहरनिया गांव निवासी मृत किसान गुरुविंदर सिंह के आवास पर पंजाब के शिरोमणि अकाली दल का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों को 21 लाख रुपये का चेक भी दिया और कठोर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


लखीमपुर हिंसा में बहराइच के नानपारा के बंजारनटांड़ा गांव निवासी दलजीत और मटेरा के मोहरनिया गांव निवासी किसान गुरुविंदर की मौत हो गई थी। लखीमपुर के दौरे के बाद पंजाब का शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बादल की पत्नी व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर की अगुवाई में बहराइच पहुंचा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल की सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ जो हुआ। वह बहुत ही निंदनीय है। उत्तर प्रदेश के भाजपा सरकार को आरोपी पर कठोर से कठोर कार्रवाई करना चाहिए। उन्होने कहा कि सबूत होने के बाद भी वह खुले में घूम रहा है। क्योंकि वह मंत्री का बेटा है। इसलिए पुलिस उसे पकड़ने के बजाय नोटिस चस्पा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ बलविंदर सिंह भूदंड़, प्रेम सिंह चंदू माजरा, जागीर कौर, विक्रम सिंह मजाठिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed