फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former bsp mla asked for extortation thriugh a fone call.

बसपा के पूर्व विधायक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, न देने पर गोली मारने की दी धमकी

Wed, 03 Oct 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
former bsp mla asked for extortation thriugh a fone call.
प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्व बसपा विधायक त्रिभुवन राम को फोन करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर सात दिन बाद गोली से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। उन्होंने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। वे बसपा शासनकाल में लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता रह चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वाराणसी से बसपा के पूर्व विधायक त्रिभुवन राम गोमती नगर के विवेक खंड-3 में रहते हैं। सोमवार रात 10.45 से 10.49 बजे के बीच उनके मोबाइल पर एक नंबर से छह से सात फोन आए।
विज्ञापन


फोन पर खुद को मिंटू सिंह बताने वाले ने पहले तो गालीगलौज की। इसके बाद 7 दिन में 100 लाख रुपये पहुंचाने की धमकी दी। न देने पर गोली मारने की धमकी दी। त्रिभुवन राम ने बताया कि वे लोक लेखा समिति के सदस्य, यूपी राजकीय निर्माण निगम और यूपी स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन और यूपी ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष हैं। प्रभारी निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी ने पूर्व विधायक से रंगदारी मांगने व गालीगलौज का अभियोग दर्ज करके उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी को विवेचना सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed