{"_id":"67d9d9a012877059f60a0bee","slug":"forex-manager-of-currency-exchange-firm-stole-rs-44-lakh-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1120480-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: करेंसी एक्सचेंज फर्म के फॉरेक्स मैनेजर ने 44 लाख रुपये चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: करेंसी एक्सचेंज फर्म के फॉरेक्स मैनेजर ने 44 लाख रुपये चुराए
Wed, 19 Mar 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
करेंसी एक्सचेंज फर्म के फॉरेक्स मैनेजर ने 44 लाख रुपये चुराए
लखनऊ। करेंसी एक्सचेंज फर्म के फॉरेक्स मैनेजर अयोध्या के खाजुरावर निवासी अर्जुन कुमार वर्मा पर 44 लाख रुपये चुराने के आरोप में हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई फर्म के ब्रांच मैनेजर गोरखपुर निवासी अमानउल्लाह सिद्दीकी की शिकायत पर की है।
अमानउल्लाह के मुताबिक लालबाग स्थित अलहिंद टूर एंड ट्रेवल में वह ब्रांच मैनेजर हैं। फर्म में करेंसी एक्सचेंज की जाती है। सितंबर 2024 में अर्जुन को फॉरेक्स मैनेजर के पद पर रखा गया था। एक लॉकर में विदेशी और भारतीय रकम रखी जाती थी, जिसकी दो चाबी अर्जुन के पास थीं। 14 फरवरी को अर्जुन दफ्तर आया और दोपहर में कहीं चला गया। उसका मोबाइल भी बंद था।
अगले दिन उन्होंने मामले की जानकारी फर्म के रिपोर्टिंग मैनेजर सुधीर सुकुमार को दी। आरोपी फिर भी नहीं आया तो फर्म की दूसरी शाखा से लॉकर की चाबी मंगाई गई। लॉकर खुलने पर सभी दंग रह गए। लॉकर में फर्म के रखे 44 लाख रुपये गायब थे। इसमें से कुछ रकम विदेशी करेंसी में थी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।