{"_id":"51eeaecf7338739d7cb05d86aa315d01","slug":"forest-officer-suspended-by-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा के वनाधिकारी पर भी सीएम की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा के वनाधिकारी पर भी सीएम की गाज
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 04 Dec 2013 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के औचक निरीक्षण की गाज बांदा के वन अधिकारियों पर भी गिरी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, गैर जिम्मेदाराना आचरण तथा वृक्षारोपण में अनियमितता के आरोपों में बांदा के उप प्रभागीय वनाधिकारी जावेद आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बैठक में अनुपस्थित रहने तथा विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण न होने पर बांदा के प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को बांदा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के समय अनुपस्थित रहने पर लोक निर्माण विभाग के तीन, सिंचाई विभाग के दो, पिछड़ा वर्ग कल्याण, बिजली तथा नलकूप विभाग के एक-एक अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसी क्रम में मंगलवार को वन विभाग के इन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।