फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   forest corporation will sell his product in international market

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लकड़ी के उत्पाद बेचेगा वन निगम, इस साल 30 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य पर बनेगी रणनीति

Sat, 13 Mar 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
forest corporation will sell his product in international market
वन निगम अब लकड़ी के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेच सकेगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक कुशल वन प्रबंधन के तहत प्रोग्राम एंडोर्समेंट फॉरेस्ट सर्टिफिकेट(पीईएफसी) मिल गया है। इतना ही नहीं इस वर्ष वन विभाग 30 करोड़ पौधे लगाने की रणनीति पर भी काम करेगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रमाणीकरण की सराहना की और इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुकरैल में वन विभाग व निगम की ओर से वन प्रमाणीकरण पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रमाणपत्र पर चर्चा भी की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे मंत्री ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रमाणीकरण को भविष्य में बनाए रखने के प्रयास जारी रहने चाहिए। इस उपलब्धि से आने वाले दिनों में वन निगम की वित्तीय स्थिति सुधरेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लकड़ी व उसके उत्पादों की अच्छी कीमत मिलेगी, जिससे उत्पादकों की आय में भी वृद्धि होगी। कार्यशाला में अपर प्रबंध निदेशक अतुल जिंदल ने वन प्रमाणीकरण के बारे में बताया। वन संरक्षक सुधीर गर्ग, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed