फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forecast for weather in coming days.

यूपी: कल से घने कोहरे से मिल सकती है राहत, पर गलन भरी ठंड बढ़ेगी, जानें- क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

Mon, 18 Jan 2021 01:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Jan 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Forecast for weather in coming days.
आजकल सुबह इस तरह रहता है मौसम। - फोटो : अमर उजाला

सुबह और रात में कोहरे से जूझ रहे उत्तर प्रदेश को मंगलवार से राहत मिल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने रविवार को बताया कि पछुआ हवाओं के कमजोर होने से वायुमंडल में पूर्वी हवाएं सक्रिय हुई हैं। ऐसे में कई जगह तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार से सुबह और रात के कोहरे से कुछ राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन गलन भरी ठंड बढ़ सकती है। न्यूनतम पारे में भी गिरावट होगी।

उधर, शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरे ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। इससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में विजिबिलिटी 25 से 200 मीटर के आसपास रह गई।
विज्ञापन


इस दौरान इटावा 4.2, चुर्क 4.6, फुरसतगंज 5.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडे स्थान दर्ज किए गए। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई हिस्सों में घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के चलते मुंबई की फ्लाइट निरस्त, चंडीगढ़ की डेढ़ घंटे लेट

कोहरे के चलते रविवार को जहां गो एयर की मुंबई की फ्लाइट निरस्त रही। वहीं,  इंडिगो की चंडीगढ़ की उड़ान डेढ़ घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। अमौसी एयरपोर्ट पर कैट 3 बी सिस्टम होने की वजह से यह लेटलतीफी पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम हो गई है।

रविवार को चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 6133) डेढ़ घंटे देरी से अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड हो सकी। विमान ने चंडीगढ़ से ही देरी से उड़ान भरी थी। वहीं, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 306) करीब आधे घंटे देरी से उड़ सकी। जबकि लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 306) अमौसी से 34 मिनट और इंडिगो की उड़ान (6ई 176) आधा घंटे देरी की शिकार हुई।

इसी क्रम में लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट (जी8 307) और मुंबई से लखनऊ आने वाली गो एयर की (जी8 397) रविवार को निरस्त रहीं। ये दोनों उड़ानें सोमवार को भी रद्द रहेंगी। वहीं, लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 5318) आधा घंटा लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed