फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   for corona warriors airforce will conduct flypast today in Lucknow

सुखोई आज कोरोना वारियर्स को देेंगे सलामी, हेलीकॉप्टर बरसाएंगे फूल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
for corona warriors airforce will conduct flypast today in Lucknow
लखनऊ। राजधानी में शिद्दत के साथ लोगों की सेवा में जुटे कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाने के लिए रविवार को अत्याधुनिक फाइटर जेट सुखोई फ्लाईपास्ट करेंगे। वहीं, एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर केजीएमयू और पीजीआई पर फूल बरसाकर कोरोना को हराने में जी जान लगाने वालों को सैल्यूट करेंगे। इसके अलावा सेना का बैंड छावनी के बेस अस्पताल में डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाएगा। कोरोना को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका निभाने वाले वॉरियर्स को सलामी देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने घोषणा की थी कि कोरोना वारियर्स डॉक्टर, पुलिस, सफाईकर्मी आदि का हौसला बढ़ाने को वायुसेना जम्मू से कन्याकुमारी और डिब्रूगढ़ से गुजरात तक फ्लाईपास्ट करेगी। इसमें जगह-जगह सेना के हेलीकॉप्टर कोरोना वॉरियर्स पर पुष्पवर्षा करेगी। इसके लिए शनिवार को मध्य कमान के बेस अस्पताल में सेना के बैंड ने रिहर्सल की। वहीं, एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ने शहर में उड़ान भरकर अभ्यास किया। रविवार को तीन सुखोई विधानसभा को केंद्र बनाते हुए राजधानी में फ्लाईपास्ट करेंगे। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा : सुबह 10:15 बजे केजीएमयू, सुबह 10:22 बजे पीजीआई ट्रॉमा सेंटर सुखोई का फ्लाईपास्ट : दोपहर 12:20 बजे, विधानसभा के आसपास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed