{"_id":"f10aceb7d9c61f2ba748716b9c970605","slug":"food-festival-in-hotel-clark-awadh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस ईद लीजिए अवधी कवाब के फ्यूजन का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस ईद लीजिए अवधी कवाब के फ्यूजन का मजा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Aug 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवधी कवाब के फ्यूजन का मजा इस ईद खान-पान के शौकीनों को मिलेगा। टुंडे कबाव के शौकीनों के लिए कुछ नया राजधानी में होगा।
विज्ञापन
ईद और स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर होटल क्लार्क अवध के फलकनुमा रेस्टोरेंट में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है।
यह फूड फेस्टिवल शुक्रवार से शुरू होकर 18 अगस्त तक चलेगा। गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एग्जीक्यूटिव शेफ ललित दत्ता ने बताया कि मुगलई खाने के शौकीन और नवाबों के मिजाज को पसंद करने वालों के लिए खास डिश का जायका हम इस फूड फेस्टिवल में दे रहे हैं।
इन डिशेज का उठा सकेंगे लुफ्त
इसमें हमने वेज और नॉनवेज दोनों तरह के खास कबाब और पराठा तैयार किया है। इनमें वेज डिश में खासतौर पर केसर के साथ मुर्ग जाफरानी कबाब, मुर्ग गलावटी कबाब, नवाबों की खास पसंद गोस्त की चाप और विशेष तौर पर मुर्ग और गलावटी कबाब का फ्यूजन यहां मौजूद होगा।
विज्ञापन
वेज डिश में पनीर शिकंजा कबाब, अंजीर के फ्यूजन के साथ पनीर टिक्का कबाब, वेज खुशरंग सीक कबाब, तीन रंग के पीमांटोज के साथ मलाई सीख कबाब और बनाना डेलीकेसी स्टफ्ड अंजीर के कबाब तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
डिप्टी मैनेजर ऑपरेशन वैभव टंडन ने बताया कि नौ अगस्त से ईद और वीकेंड की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। हमारी कोशिश है कि इस बीच लोगों की छुट्टियों का मजा फ्यूजन डिश के साथ कई गुना कर दिया जाए।
मुगलई शान कबाब का नया स्वाद फूड फेस्टिवल में लोगों को मिलेगा। यहां दोपहर 12.30 से शाम 3 बजे और शाम 7.30 से 11 बजे तक बेहतरीन डिशेज का मजा उठाया जा सकेगा।