फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Food and fruits were distributed to the fire victims.

Lucknow News: अग्निकांड से पीड़ित लोगों को भोजन व फल का वितरण किया

Sat, 18 Apr 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Food and fruits were distributed to the fire victims.
अ​​ग्निपीड़ितों को बांटी गई सामग्री।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव शुक्रवार को पीड़ितों के बीच पहुंचे। हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने भोजन, फल, बिस्किट और पानी का वितरण कर राहत पहुंचाई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरुण रावत, डीपी यादव, विजय प्रकाश शर्मा, अधिवक्ता सुजीत यादव, बंटी, राम बहादुर यादव सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। इन सभी ने मिलकर पीड़ित परिवारों को सहारा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अग्नि पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

आग से पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए शुक्रवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारी पहुंचे। पीड़ितों में राहत सामग्रियां वितरित कीं। कपड़े, खाने की वस्तुएं व अन्य जरूरी सामग्रियां दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज के हर वर्ग को इनकी मदद करनी चाहिए। अवध क्षेत्र प्रभारी सचिन एवं शिवम के मार्गदर्शन से यह कार्य किया गया। डॉ. पंकज, सूरज कुमार, तेज शुक्ला, संजय कश्यप, मयंक और विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

70 लोगों की जांच कर दवाएं बांटी

अग्निकांड पीड़ितों के लिए निशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की गई है। पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं शान्या के सीईओ डॉ. नर्वेश कुमार ने टीम के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। डॉ. नर्वेश ने बताया कि करीब 70 से अधिक लोगों का इलाज किया गया। कई लोगों के घाव की सफाई कर ड्रेसिंग की गई। जरूरी दवाएं निशुल्क दी गईं। बताया कि शान्या ग्लोबल हेल्थकेयर के सीएसआर के तहत यह शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने उपलब्ध कराया खाना-पानी

विकासनगर अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को नगर निगम भोजन-पानी का इंतजाम करा रहा है। शुक्रवार को सुबह और शाम को एक-एक हजार खाने के पैकेट बांटे गए। इसके अलावा सफाई और फॉगिंग भी कराई जा रही है। अपर नगर ललित कुमार ने बताया कि शेल्टर होम में ठहरने का भी इंतजाम किया गया है, मगर पहले दिन ही कुछ परिवार आए थे, उसके बाद वह नहीं आ रहे हैं।

पीड़ितों में वितरित की गईं जरूरत की सामग्रियां

स्वयं सिद्धा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से विकास नगर के आग पीड़ितों में शुक्रवार को आटा, चावल, दाल, सब्जी व जरूरत की अन्य सामग्रियों में बिस्तर और कपड़े वितरित किए गए। बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी और पुस्तकें भी दी गईं। सहायता वितरण में संस्था अध्यक्ष माया यादव, रजनी चोपड़ा, सुनयना चौधरी, प्रियंका गुप्ता, रोली टंडन, आकांक्षा, गौरी गुप्ता, स्वाति रौतेला साथ रहीं।

अग्निपीड़ितों को बांटी गई सामग्री।

अग्निपीड़ितों को बांटी गई सामग्री।

अग्निपीड़ितों को बांटी गई सामग्री।

अग्निपीड़ितों को बांटी गई सामग्री।

अग्निपीड़ितों को बांटी गई सामग्री।

अग्निपीड़ितों को बांटी गई सामग्री।

अग्निपीड़ितों को बांटी गई सामग्री।

अग्निपीड़ितों को बांटी गई सामग्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed