{"_id":"62e10a31b1286d284273751d","slug":"follower-of-budhism-should-also-get-certificate-of-minority","type":"story","status":"publish","title_hn":"Minority Commission: अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य की मांग, बौद्ध धर्म के लोगों को भी मिले अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Minority Commission: अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य की मांग, बौद्ध धर्म के लोगों को भी मिले अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र
Wed, 27 Jul 2022 03:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Jul 2022 03:46 PM IST
सार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सैयद शहजादी ने मांग की है कि बौद्ध धर्म के लोगों को भी अल्पसंख्यक होने का प्रमाण पत्र दिया जाए। उन्होंने मदरसों में बेहतर शिक्षकों की नियुक्ति की भी मांग की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सैयद शहजादी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सैयद शहजादी ने लखनऊ में चार दिवसीय दौरा किया और कहा कि यहां की तमाम समस्याओं का अध्ययन किया गया है। बुधवार को उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सबसे अहम समस्या यह सामने आई है कि बौद्ध धर्म के लोगों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बौद्ध अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल हैं और तत्काल इस वर्ग के लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। इसके अलावा मदरसों की शिक्षा को बेहतर बनाने, काबिल शिक्षक रखने आदि पर भी बात हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारियों से मीटिंग के दौरान कहा गया कि मदरसों में शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार सरकार को दिया जाए लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं को अपने शिक्षकों की नियुक्ति करने का संवैधानिक अधिकार है। हां, नियुक्ति प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सकता है। मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा आदि लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन