फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog will prevail again, signs of drop in mercury

Lucknow News: फिर छाएगा कोहरा, पारे में गिरावट के संकेत

Sat, 31 Jan 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Fog will prevail again, signs of drop in mercury
शुक्रवार दोपहर में ​खिली धूप में उड़ते पक्षी। 
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को दिन की शुरुआत कोहरे और सर्द पछुआ हवाओं के साथ हुई। सुबह 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर किया। दोपहर होने तक धूप खिली और माैसम में गर्माहट घुल गई। इससे दिन में काफी राहत मिली। हालांकि, सर्द हवाओं का जोर बना रहा। माैसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को सुबह राजधानी में घना कोहरा छाने के संकेत हैं। ऐसे में दृश्यता घटकर 100 मीटर तक सिमट सकती है।
विज्ञापन



आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को कोहरे में बढ़ोतरी होगी। दिन में आसमान साफ रहा तो रात में न्यूनमत तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। एक फरवरी से प्रदेश में एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से दो फरवरी को लखनऊ में बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



जारी है पारे में उतार-चढ़ाव

कभी विक्षोभ तो कभी हवा का रुख बदलने से लखनऊ में दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। तीन दिन के अंदर अधिकतम में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। आगे तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।

बीते तीन दिन में दर्ज हुआ तापमान (डिग्री सेल्सियस में)



तारीख - अधिकतम - न्यूनतम

28 जनवरी -- 21.6 -- 14.2
29 जनवरी -- 20.9 -- 11.2
30 जनवरी -- 20.3 -- 11.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed