फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog havoc: Eight flights cancelled, delayed by several hours

कोहरे का कहर: आठ उड़ानें निरस्त, कई घंटों विलंब से, शताब्दी साढ़े पांच तो गोरखधाम एक्सप्रेस 15 घंटे हुई लेट

Tue, 16 Jan 2024 11:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 11:15 PM IST
सार

यूपी में कोहरे के असर से यातायात प्रभावित हो रहा है। विमान और रेल दोनों ही अपने समय से विलंब से पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में ऐसे ही हालात बने रहने की आशंका है। 

विज्ञापन
Fog havoc: Eight flights cancelled, delayed by several hours
Indian Railways: Fog - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

 घने कोहरे व मौसम खराब से विमानों, ट्रेनों का संचालन मंगलवार को भी प्रभावित रहा। लखनऊ आने-जाने वाली आठ उड़ानें निरस्त रहीं तो अन्य दो-दो घंटे तक देरी की शिकार हुईं। उधर, शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें भी लेट पहुंचीं।

विज्ञापन


मुंबई से सोमवार देर रात 1:45 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान रद्द कर दी गई। इसी तरह इंदौर से मंगलवार सुबह 10:05 बजे आने वाली इंडिगो की, इलाहाबाद से शाम 5:15 बजे आने वाली इंडिगो की, दिल्ली से शाम 6:40 बजे आने वाली इंडिगो की, लखनऊ से सोमवार देर रात 2:05 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


लखनऊ से मंगलवार सुबह 10:25 बजे इलाहाबाद जाने वाली इंडिगो की, शाम 6:20 बजे वाराणसी जाने वाली इंडिगो और लखनऊ से ही शाम 7:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान निरस्त कर दी गई। जेद्दा से मंगलवार सुबह 10:30 बजे लखनऊ आने वाली सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट दो घंटे की देरी से दोपहर 12:30 बजे पहुंची। बंगलूरू से आने वाली इंडिगो की उड़ान सुबह 8:35 के बजाय 9:40 बजे पहुंची। लखनऊ से सुबह 11:50 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइ दुबई की उड़ान दोपहर 1:15 बजे रवाना हो सकी। लखनऊ से दोपहर 12 बजे जेद्दा जाने वाली सऊदी एयरलाइंस की उड़ान करीब पौने दो घंटे देरी से रवाना हुई। अन्य उड़ानें भी एक से दो घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे देरी से रवाना हुई शताब्दी
नई दिल्ली से आने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार को साढ़े पांच घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। इसके बाद यहां से नई दिल्ली जाने वाली 12003 शताब्दी चार घंटे की देरी से रात आठ बजे रवाना हो सकी। 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से पहुंची। 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस सवा चार घंटे, 01823 झांसी-लखनऊ नौ घंटे, 12597 अंत्योदय एक्सप्रेस छह घंटे, 12876 नीलांचल एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 18103 जलियावालां बाग एक्सप्रेस पौने चार घंटे, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस सवा चार घंटे, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 13009 दून एक्सप्रेस एक घंटे, 13413 फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed