Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog halts flights, leaves passengers waiting at airport

Lucknow News: कोहरे ने उड़ानें रोक दीं, एयरपोर्ट पर इंतजार में फंसे यात्री

Tue, 25 Nov 2025 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fog halts flights, leaves passengers waiting at airport
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे ने हवाई संचालन की रफ्तार धीमी कर दी है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्री पूरे दिन परेशान रहे। एअर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ-दिल्ली उड़ान निरस्त करनी पड़ी, जबकि हैदराबाद, पुणे, जयपुर, गोवा, बंगलूरू और मस्कट सहित कई रूटों की उड़ानें देर से चलीं।
विज्ञापन

यात्री शशांक दीक्षित ने बताया कि उन्होंने लखनऊ से बंगलूरू की कनेक्टिंग फ्लाइट में टिकट बुक कराया था। उन्हें एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एआई-9758 से शाम 7:30 बजे रवाना होना था, लेकिन उड़ान रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ आने वाली हैदराबाद-लखनऊ आने वाली इंडिगो 6ई-608 एक घंटा, जयपुर–लखनऊ इंडिगो 6ई-7482 1 घंटा 15 मिनट, इंदौर–लखनऊ इंडिगो 6ई-7422 एक घंटा, पुणे–लखनऊ एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1618 40 मिनट लेट पहुंची। बंगलूरू–लखनऊ इंडिगो 6ई-451 30 मिनट, गोवा–लखनऊ इंडिगो 6ई-6811 1 घंटा 10 मिनट, चंडीगढ़–लखनऊ इंडिगो 6ई-6751 45 मिनट, बंगलूरू–लखनऊ इंडिगो 6ई-196 30 मिनट, अहमदाबाद–लखनऊ इंडिगो 6ई-935 45 मिनट, दिल्ली–लखनऊ इंडिगो 6ई-6614 25 मिनट लेट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ से जाने वाली उड़ानों में लखनऊ–दिल्ली इंडिगो 6ई-758 1 घंटा 45 मिनट, लखनऊ–इंदौर इंडिगो 6ई-7221 1 घंटा 30 मिनट, लखनऊ–गोवा इंडिगो 6ई-399 1 घंटा 45 मिनट, लखनऊ–मुंबई इंडिगो 6ई-6222 1 घंटा, लखनऊ–जयपुर इंडिगो 6ई-7027 1 घंटा 15 मिनट, लखनऊ–दिल्ली एक्ससी-6489 45 मिनट, लखनऊ–बंगलूरू इंडिगो 6ई-325 1 घंटा 20 मिनट देरी से गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed