{"_id":"67587a5c11be02e5b605e778","slug":"fog-continued-to-fall-till-9-oclock-in-the-morning-increased-chill-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108227-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुबह नौ बजे तक गिरता रहा कोहरा, बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुबह नौ बजे तक गिरता रहा कोहरा, बढ़ी ठिठुरन
Tue, 10 Dec 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम को शुरू हुआ घना कोहरा सुबह करीब नौ बजे तक बूंद बन कर गिरता रहा। इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे की चादर चीर कर निकली धूप ने लोगों को राहत दिलाया। मंगलवार को भी जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में कोहरे बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे के कारण शाम पांच बजे से सुबह नौ बजे तक वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। कोहरे की चादर चीरकर निकला सूरज भी सर्द पछुआ हवाओं के कारण लोगों को कोई खास राहत नहीं दिला सका। वहीं सुबह शाम पड़ रही ठिठुरन से लोगों को ठंड से कंपकंपाते देखा जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण बढ़ी ठिठुरन से जहां लोग अलाव का सहारा लेने को विवश हैं। वहीं करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमोत्तर हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।