{"_id":"678248022a2059fd940c5fb1","slug":"fog-at-night-sunshine-during-the-day-changing-weather-making-people-sick-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108794-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रात में कोहरा, दिन में धूप, बदलता मौसम बना रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रात में कोहरा, दिन में धूप, बदलता मौसम बना रहा बीमार
Sat, 11 Jan 2025 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
जिले में सुबह नौ बजे तक छाया रहा घना कोहरा।
श्रावस्ती। तराई में कोहरा, कंपकंपाती ठंड और गुलाबी धूप की आंखमिचौली लोगों को बीमार कर रही है। हालांकि इस बदलते मौसम से पशुपालकों को राहत है, वहीं किसान परेशान हैं।
जिले में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। शाम को छाने वाला घना कोहरा सुबह नौ बजे तक छाया रहता है। इससे रात में वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। इस बीच बर्फीली पश्चिमोत्तर हवा के कारण ठिठुरन बढ़ने से लोगों का घरों से निकलना दूभर है। वहीं सुबह दस बजे के बाद निकलने वाली गुलाबी धूप मौसम को खुशगवार बना रही है। इससे लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत है।
वहीं, अपने मवेशियों को लेकर परेशान पशुपालकों को भी सहूलियत मिल रही है। हालांकि इस बीच बारिश न होने से फसल को लेकर किसान परेशान हैं। उनका मानना है कि यदि बारिश न हुई तो गेहूं की पैदावार आधी रह जाएगी। जबकि अन्य फसलें भी प्रभावित होंगी। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, सिरदर्द व पेटदर्द से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के डॉ. श्याम मिश्रा का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही भारी पड़ सकती है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन