केंद्रीय मंत्री स्मृति की कोशिशों से अमेठी को रेडियो स्टेशन की सौगात, 38 लाख रुपये मंजूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की कोशिशों से अमेठी में एफएम रेडियो स्टेशन बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 38 लाख रुपये का बजट मंजूर कर लिया गया है। इसके लिए पिछले चार वर्षों से कोशिशें की जा रही थीं।
प्रशासन ने इसके लिए शहर के मोहल्ला कटरा लालगंज में दो एकड़ भूमि मुहैया कराई है। भूमि का मुआवजा देने के लिए प्रशासन को 38 लाख रुपये भी मिल चुके हैं।
केंद्र में यूपीए सरकार के सत्ता में रहने के दौरान जिला मुख्यालय पर एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित करने की कवायद शुरू हुई थी। कई जगहों पर भूमि चिह्नांकन के बावजूद कवायद सफल नहीं होने के बाद अंतत: दो माह पूर्व शहर के मोहल्ला कटरा लालगंज में इसके लिए दो एकड़ भूमि चिह्नित की गई थी।
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो चिह्नित जमीन एफएम रेडियो स्टेशन को आवंटित करने के बाद निर्धारित मुआवजा अदा करने का पत्र प्रसार भारती के पास भेजा गया था।
स्थापना पर करीब 25 करोड़ रुपये का आएगा खर्च
जमीन का मुआवजा अदा कर उसका अधिग्रहण कराने के लिए मौजूदा केंद्र सरकार की ओर से 38 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। एफएम रेडियो स्टेशन के जल्द संचालन के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी काफी दिनों से प्रयासरत थीं।
एफएम स्टेशन के इंस्टॉलेशन अफसर शकील ने बताया कि इसकी स्थापना पर करीब 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।