फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flower show organised in nbri lucknow

फूलों के शहर में हो घर अपना...एनबीआरआई में लगी गुलदाऊदी और कोलियस पुष्प प्रदर्शनी

Sun, 09 Dec 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Dec 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
flower show organised in nbri lucknow
गुलदाऊदी और कोलियस प्रदर्शनी

फूलों की खूबसूरती और खुशबू न सिर्फ दिलो-दिमाग को सुकून देती है बल्कि जीवन में हमेशा मुस्कुराते रहने का संदेश भी देती है। कुछ ऐसा ही संदेश देते हुए राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर) की ओर से शनिवार को वनस्पति उद्यान स्थित सेंट्रल लॉन में दो दिवसीय गुलदाऊदी और कोलियस प्रदर्शनी लगाई गई थी। रविवार शाम इसका समापन हो गया।

विज्ञापन


दो दिवसीय इस प्रदर्शनी के दौरान ऐसा लगा जैसे फूलों का छोटा सा शहर बसाया गया हो। उद्घाटन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार आनंदी सुब्रमण्यम ने किया। प्रदर्शनी में इस बार कुल 132 प्रदर्शकों के 1215 प्रविष्टियों को प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन

डॉरिज क्वीन यलो बना ‘किंग’ तो कोरिअन टाइप ‘क्वीन ऑफ द शो’

flower show organised in nbri lucknow
एनबीआरआई में लगी प्रदर्शनी

बड़े फूल वाली गुलदाऊदी के एक पौधे में एक फूल वाली श्रेणी में वृंदावन की मंजू शंकर के ‘डॉरिज क्वीन यलो’ ने किंग ऑफ द शो का खिताब हासिल कर रणजीत सिंह मेमोरियल ट्रॉफी जीती। वहीं छोटे फूल वाली गुलदाऊदी की श्रेणी में ला-मार्टीनियर कॉलेज की ‘कोरिअन टाइप’ को क्वीन ऑफ द शो का खिताब पाकर मिला जिसने श्रीमती रणजीत सिंह मेमोरियल ट्रॉफी जीती। 

स्पाइडर गुलदाऊदी की श्रेणी में विरामखंड की स्वाति गुप्ता का‘रॉयल प्रिंस स्पाइडर’ प्रिंस ऑफ द शो रहा उसे काजी सैयद मसूद हसन रनिंग चैलेंज ट्रॉफी से नवाजा गया। मंजू शंकर के ‘सोनार बांग्ला’ ने फ्लावर ऑफ द इयर टाइटिल हासिल कर रामकिशोर शर्मा मेमारियल ट्रॉफी अपने नाम की तो हेड क्वाटर मध्य कमान को बेस्ट स्पेसिमेन कोलियस चुनकर श्रीमती कुमुद रस्तोगी मेमोरियल रनिंग चैलेंज ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। 

फूलों की सैकड़ों वैराइटीज, खूब हुई फोटोग्राफी

flower show organised in nbri lucknow
प्रदर्शनी में सेल्फी का दौर भी खूब चला
पुष्प प्रदर्शनी में बच्चों और युवाओं के साथ बुजुर्गों में सबसे ज्यादा फूलों को लेकर दीवानापन देखने को मिला। बड़ी संख्या में बुजुर्ग प्रदर्शनी देखने पहुंचे और फूल-पौधों के साथ समय बिताया। वहीं युवाओं में खूबसूरत फूलों की अलग-अलग वैराइटीज के साथ फोटोग्राफी और सेल्फी का दौर चला। किसी ने विजेता फूलों के साथ फोटो खिंचवाई तो वहीं फ्लावर फाउंटेन भी फोटोग्राफी का केंद्र रहा। यहां टाटा मोटर्स, एचएएल, उत्तर रेलवे, क्रिश्यिन कॉलेज, आरडीएसओ, ला-मार्टीनियर के साथ इस बार एलडीए ने भी पहली बार प्रतिभागिता की। प्रदर्शनी में कोका सिंकिंग, रेड वाइन, कोका साउजन, डोरिज क्वीन यलो, डॉरिज क्वीन व्हाइट, कोनारकू पिंक, स्नो बॉल, सोबार बांग्ला समेत गुलदाऊदी और कोलियस की सैकड़ों वैराइटी प्रदर्शित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed