फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flower Show

नगर निगम की दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी शुरू, मंडप के आकर्षण ने मोहा उपमुख्यमंत्री का मन, खिंचवाई फोटो, समापन आज

Sun, 21 Feb 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Flower Show
महानगर पार्क में शनिवार को पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा। साथ में ?
लखनऊ। करीब चार साल बाद नगर निगम की पुष्प प्रदर्शनी में सजे शादी के मंडप में जब उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे तो वहां की सजावट देख दिल गदगद हो गया। वे खुद को अंदर जाने से नहीं रुक सके। पुष्प प्रदर्शनी में यूं तो हर साल शादी के मंडप सजते हैं, मगर शादी के बाद मौजूदा उपमुख्यमंत्री और पूर्व महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को पहली बार ग्रुप फोटो खिंचवाई। उससे पहले जब उनकी शादी नहीं हुई थी और वह महापौर थे तब वह मंडप तक जाते तो थे, मगर बगल से गुजर जाते थे। शनिवार को वह पुष्प प्रदर्शनी के शुभारंभ करने महानगर के ई पार्क पहुंचे थे। पुष्प प्रदर्शनी के चलते पार्क के आसपास का इलाका फूलों की खुशबू से महकता रहा। प्रदर्शनी में चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। बागवानी से जुड़े स्टॉल के साथ ही खानपान के स्टॉल भी वहां पर लगे थे। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय द्विवेेदी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार व राकेश यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र सिंह बल्लू और मोहम्मद सलीम के अलावा काफी तादाद में पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोले ताजा हो गईं यादें
पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेेश् शर्मा ने कहा कि पूर्व महापौर डॉ. एससी राय ने पुष्प प्रदर्शनी की शुरुआत की थी। इस परंपरा को उन्होंने आगे बढ़ाया और आज भी परंपरा जारी है। यह अच्छी बात है। पुष्प प्रदर्शनी में आकर पुरानी यादें ताजा हो जाती है। फूल हर किसी का मन मोह लेते हैं। उन्होंने कहा कि पहले पुष्प प्रदर्शनी के मौके पर नगर निगम की उपलब्धियों की स्मारिका का विमोचन होता था। शायद इस बार तैयार नहीं की गई। इस पर महापौर ने कहा कि अब उसका विमोचन स्थापना दिवस पर किया जाता है।
विज्ञापन

सेल्फी लेने की लगी होड़
पुष्प प्रदर्शन में सजे खूबसूरत फूूल हर किसी का मन मोह रहे थे। उनके पास बैठकर, खड़े होकर सेल्फी लेने के लिए हर उम्र के लोगों में होड़ लगी थी। किसी ने परिवार के साथ सेल्फी ली तो किसी ने दोस्तों के साथ। इस मौके पर सेवानिवृत्त उद्यान अधीक्षक राजू चौरसिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा समापन, बटेंगे पुरस्कार
नगर आयुक्त अजय द्विवेेदी ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी का समापन रविवार को होगा। नगर विकास मंत्री विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। प्रर्दानी में 12 सरकारी व निजी संस्थाएं प्रतिभाग कर रही हैं। स्कूल-कॉलेज भी शामिल हैं। कुल 115 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed