{"_id":"6ad67b050f2ab83f0809ad26","slug":"floodwaters-recede-in-faizullaganj-but-life-remains-mired-in-mud-lucknow-news-c-13-lko1070-1974390-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा, पर कीचड़ में फंसी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरा, पर कीचड़ में फंसी जिंदगी
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में बाढ़ से परेशानी।
लखनऊ। बाढ़ का पानी तो उतर गया, लेकिन पीछे छोड़ गया कीचड़ और गंदगी का ऐसा जाल, जिसमें लोगों की जिंदगी फंस गई है। कहीं घरों तक पहुंचने के रास्ते कीचड़ से पटे हैं तो कहीं दुकानों और मकानों में जमा गंदगी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फैजुल्लागंज, लोहरामऊ और दाउदनगर में करीब 20 प्रतिशत आबादी के घरों और रास्तों में अब भी पानी भरा है। लोग घर लौटना चाहते हैं, लेकिन कीचड़ से होकर गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है।
दाउदनगर के मामा चौराहे स्थित कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट दुकानों में सोमवार को भी करीब दो फीट पानी भरा था। दुकानदार पानी निकालने और कीचड़ साफ करने में जुटे हैं, लेकिन बदबू के बीच काम करना मुश्किल हो रहा है। पानी में डूबने से सामान खराब हो चुका है। कारोबारियों को अब दुकानें साफ करने, नया सामान जुटाने और दोबारा कारोबार शुरू करने की चिंता सता रही है। लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी, सफाई और नुकसान का आकलन कराने की मांग की है।
कीचड़ में सनी गृहस्थी, कैसे लौटें घर
Iदुकान में रखी कुर्सियां और दूसरा सामान पूरी तरह खराब हो गया है। कई साल की मेहनत से जुटाया सामान बाढ़ में बर्बाद हो गया। अब दुकान की सफाई और नया सामान खरीदने की चिंता है। प्रशासन को आर्थिक मदद देनी चाहिए।
विज्ञापन
- मंजीत सिंह, सैलून कारोबारीI
Iबाढ़ का पानी आने पर दुकान से सामान निकालने का मौका नहीं मिला। रास्ते डूब चुके थे। किराने की दुकान में लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। सोमवार को भी दुकान में दो फीट पानी भरा था।
- जितेंद्र शुक्ला, दाउदनगरI
Iबाढ़ के दौरान परिवार के साथ डालीगंज में किराये के मकान में शिफ्ट होना पड़ा। सोमवार को क्षतिग्रस्त और कीचड़ भरे रास्ते से किसी तरह घर पहुंचे। अंदर बेड, बिस्तर, कपड़े और अनाज खराब हो चुके थे। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। अब कीचड़ साफ करने के बाद दोबारा गृहस्थी बसानी होगी। - अश्वनी कश्यप, लोहरामऊI