फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flood wreaking havoc in Awadh, dead bodies of mother-daughter drowned in river in Sitapur

लखनऊ: अवध में कहर ढा रही बाढ़, सीतापुर में नदी में डूबे मां-बेटी के मिले शव

Sun, 24 Oct 2021 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 24 Oct 2021 09:55 PM IST
सार

सीतापुर में रविवार को छोटी नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। लहरपुर में शुक्रवार को नदी में डूबे मां बेटी के शव रविवार को झाड़ियों में फंसे मिले।

विज्ञापन
Flood wreaking havoc in Awadh, dead bodies of mother-daughter drowned in river in Sitapur
आफत की बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवध के कई जिलों में बाढ़ कहर ढा रही है। अयोध्या, गोंडा, अंबेडकरनगर, सीतापुर और बहराइच के सैकड़ों गांव इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। सीतापुर में रविवार को छोटी नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। लहरपुर में शुक्रवार को नदी में डूबे मां बेटी के शव रविवार को झाड़ियों में फंसे मिले। केवानी, चौका व गोबरहिया नदियों का जलस्तर बढ़ने से इनके किनारे बसे करीब 20 गांवों में पानी पहुंच गया है। इन गांवों की फसलें डूब गई हैं। तंबौर में कटान की चपेट में आकर 10 दुकानें धराशाई हो गईं।
विज्ञापन


अयोध्या में सरयू में उफान के चलते दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। करीब 100 परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। गोंडा से सोहावल को जोड़ने वाली सड़क कई जगह कट जाने से आवागमन बाधित हो गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सरयू अभी भी लाल निशान से 47 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर में सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से 24 से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। लगभग 200 बीघा फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। 25 से अधिक ग्रामीणों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बहराइच में तहसील क्षेत्र के 45 गांवों में सरयू नदी की बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीण निजी नाव से सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed