{"_id":"68d3d6db2f8d4f61d701c929","slug":"floating-reataurent-in-ayodhya-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अयोध्या को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात, सरयू की पवित्र धारा के बीच व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अयोध्या को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात, सरयू की पवित्र धारा के बीच व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे पर्यटक
Wed, 24 Sep 2025 05:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Sep 2025 05:02 PM IST
सार
अयोध्या जाने वाले देश विदेश के पर्यटक अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में बैठकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। इसका स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन फ्लोटिंग रेस्टोरेंट।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रीराम की नगरी अयोध्या धार्मिकता और आस्था के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विश्व मानचित्र पर अपनी एक नई पहचान बना रही है। राम मंदिर का भव्य निर्माण अब अंतिम चरण में है। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार अयोध्या को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से सुसज्जित करने में जुटी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का ही परिणाम है कि इस बार का दीपोत्सव अयोध्यावासियों और श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष सौगात लेकर आ रहा है। सरयू नदी की पवित्र जल धारा के बीच अब पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव मिलने जा रहा है। दीपोत्सव तक अयोध्या में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा नेता बोले - आर्थिक सुधारों को समझने के लिए शिशु बुद्धि नहीं पीएम मोदी जैसी कुशाग्र बुद्धि चाहिए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले - जीएसटी रिफॉर्म से यूपी के व्यापारियों और ग्राहकों को हुआ सबसे अधिक लाभ
मुंबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी की ओर से बनाए जा रहे इस रेस्टोरेंट की लंबाई लगभग 20 मीटर और चौड़ाई आठ मीटर होगी। खास बात यह है कि इसमें एक बार में 30 से 40 पर्यटक बैठकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण कराया जा रहा है। स्ट्रक्चर बनकर पूरी तरह तैयार है और कुछ ही दिनों में इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जैसे दुनिया के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नदी या समुद्र किनारे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट चलते हैं, उसी तर्ज पर अयोध्या में भी इसे विकसित किया जा रहा है। यह पहल न केवल अयोध्या के पर्यटन को नई ऊंचाई देगी बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक यात्रा के साथ एक यादगार अनुभव भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन