फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flipcart will help in selling products of self help group.

यूपी: अब फ्लिपकार्ट से भी बेचा जाएगा स्वयं सहायता समूहों का उत्पाद, पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी व आगरा का चयन

Tue, 03 Aug 2021 10:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Aug 2021 10:35 AM IST
सार

फ्लिपकार्ट से बिक्री शुरू होने से उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान के साथ अधिक मूल्य भी मिलेंगे। गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। बिक्री के लिए इन तीनों शहरों में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को नोडल एजेंसी नामित किया गया है।

विज्ञापन
Flipcart will help in selling products of self help group.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलम) के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में गरीब महिलाओं को उत्थान के लिए गठित स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री अब फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का फ्लिपकार्ट के साथ अनुबंध हो चुका है। पहले चरण में जल्द ही लखनऊ, वाराणसी व आगरा में गठित इन समूहों के उत्पादों के बिक्री शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


अब तक इन समूहों के उत्पादों की बिक्री स्थानीय स्तर पर मेलों व प्रदर्शनियों में होती रही है। फ्लिपकार्ट से बिक्री शुरू होने से उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान के साथ अधिक मूल्य भी मिलेंगे। गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। बिक्री के लिए इन तीनों शहरों में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को नोडल एजेंसी नामित किया गया है।
विज्ञापन


तीनों शहरों में शहरी आजीविका केंद्रों के माध्यम से उत्पादों की बिक्री की जाएगी। तीन जिलों के आसपास के 11-12 शहरों में गठित समूहों के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री भी इन्हीं शहरों के आजीविका केंद्रों के माध्यम से की जाएगी। दूसरे चरण में अन्य शहरों को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों ही इस बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें लखनऊ, कानपुर नगर, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, गोंडा, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, बस्ती और बरेली के समूहों के सदस्य प्रशिक्षण लेने पहुंचे थे।

इन उत्पादों को प्रोत्साहन

इस पहल के तहत लखनऊ की चिकनकारी, जरदोजी, हर्बल मसाले, हर्बल कॉस्मेटिक, बरेली के जरीवर्क, शाहजहांपुर के एपलिक वर्क, अयोध्या के फाइल कवर, कॉटन सूट, कानपुर नगर का लेदर बेल्ट, पर्स एवं आर्टीफिशियल ज्वेलरी, रायबरेली की हवन सामग्री एवं अन्य शहरों के उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed