फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flights delayed by five hours, trains by 22 hours, passengers upset

Lucknow News: विमान पांच घंटे, ट्रेनें 22 घंटे तक लेट, यात्री परेशान

Sun, 30 Nov 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Flights delayed by five hours, trains by 22 hours, passengers upset
लखनऊ। कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का संचालन शनिवार को गड़बड़ा गया। लखनऊ से दिल्ली और मुंबई की आने-जाने वाली उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। दिल्ली से लखनऊ आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1040 शुक्रवार रात की जगह छह घंटे बाद शनिवार सुबह 4:20 बजे विमान उड़ान भर सका। इससे यात्री एयरपोर्ट पर परेशान रहे। शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट से दुबई जाने वाला एयर इंडिया एक्स्प्रेस आईएक्स-193 पांच घंटे, मस्कट जाने वाला ओवी-706 एक घंटे, दिल्ली जाने वाला 6ई-6489 करीब दो घंटे व आईएक्स-1507 चार घंटे, मुंबई जाने वाला 6ई-6938 डेढ़ घंटे व एआई-2492 पौने तीन घंटे, दिल्ली जाने वाला 6ई-758 एक घंटे, देहरादून का 6ई-515 पांच घंटे, अहमदाबाद का विमान 6ई-6968 सवा घंटे, चेन्नई जाने वाला 6ई-518 दो घंटे की देरी से उड़ान भर सका। दूसरी ओर मुंबई से लखनऊ आने वाला 6ई-5264 करीब दो घंटे, दुबई से आने वाला आईएक्स-194 चार घंटे, मुंबई का विमान 6ई-6937 एक घंटे, मुंबई का ही एआई- 2491 तीन घंटे देरी से लखनऊ आ सका। इतना ही नहीं पुर्णिया कोर्ट 22 घंटे, जयनगर स्पेशल 9:30 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे, कैफियात एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस सवा घंटे और वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे देरी की शिकार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed