फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight for jammu and raipur to be started from lucknow

लखनऊ से जम्मू और रायपुर की सीधी फ्लाइट की बुकिंग शुरू, ये रही किराये की डिटेल...

Fri, 10 Nov 2017 03:02 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Nov 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
flight for jammu and raipur to be started from lucknow
डेमो
लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर है, अब उन्हें शारजाह समेत देश के दो शहरों जम्मू और रायपुर के लिए सीधी उड़ान अमौसी एयरपोर्ट से मिलेगी। वह भी अगले महीने से ही। टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। शारजाह का टिकट 9,499 रुपये का है, जबकि जम्मू और रायपुर की हवाई यात्रा के लिए प्रति यात्री किराया 2,901 व 2,700 रुपये होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा देहरादून, हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू समेत कई और शहरों के लिए 12 के करीब उड़ानें 29 दिसंबर से शुरू होगी। गौरतलब है कि चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उत्तर भारत का एक मुख्य हवाई अड्डा बनकर उभर रहा है। हर साल 39 लाख से अधिक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्री यहां से सफर करते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से जम्मू, शारजाह व रायपुर के लिए पहली बार और बंगलूरु, देहरादून के लिए अतिरिक्त उड़ानें 29 दिसंबर से शुरू होंगी। जबकि लखनऊ से हैदराबाद व कोलकाता के लिए 21 दिसंबर से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होंगी। अमौसी एयरपोर्ट के विशेषाधिकारी संजय नारायण ने बताया कि फिलहाल लखनऊ से शारजाह के लिए कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू और रायपुर के लिए भी अभी कोई भी एयरलाइंस सीधी विमान सेवा नहीं दे रही है। दिसंबर से इडिगो के बेड़े में नए‌ विमान जुड़ रहे हैं और यह पहला मौका होगा, जब इंडिगो के एक हजार विमान रोजाना उड़ान भरेंगे, इंडिगो कुल 47 फ्लाइटें लॉन्च कर रहा है।
 

देखें, कब और कौन सा विमान भरेगा उड़ान

flight for jammu and raipur to be started from lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
फिलहाल अमौसी एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल से पांच देशों के लिए सीधी उड़ानें हैं, इसमें सऊदी अरब, अबू धाबी, सिंगापुर, दुबई, ओमान शामिल है। शारजाह-के लिए सीधी फ्लाइट होने से खाड़ी देशों में जाने वालों के लिए काफी राहत हो जाएगी। शारजाह के लिए सीधी उड़ान रोजाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed