फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight emergency landing in lucknow

दिल्ली से आया विमान ले गया फंसे हुए 159 यात्रियों को

Tue, 19 May 2015 07:52 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
 flight emergency landing in lucknow

विमान का शीशा क्रैक हो जाने से लखनऊ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। करीब 7 घंटे बाद फंसे हुए यात्री नए विमान से रवाना हो सके।

विज्ञापन


दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग लखनऊ की अमौसी एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 12 बजकर 37 मिनट पर की गई थी। इस प्लेन में करीब 159 लोग सवार थे। जिस समय विमान के कॉकपिट का शीशा टूटा यह विमान समुद्र तल से करीब 37 हजार स्क्वायर फिट की ऊंचाई पर था।

करीब 12 बजकर 10 मिनट पर जब यह विमान मप्र के खुजराहो के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी इस विमान के चालक को कॉकपिट का शीशा टूट जाने का एहसास हुआ।

अमौसी एयरपोर्ट में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी की गई। पायलट की सूझबूझ से कोई भी बड़ी घटना होने से बच गई और विमान लखनऊ में आसानी के साथ लैंउ कर गया।
विज्ञापन


कॉकपिट का शीशा टूटने की वजह से यह लैडिंग कराई गई थी। शाम चार बजे तक ऐसी खबरें थीं कि इसी विमान को दुरुस्त करके भुवनेश्वर रवाना किया जाएगा। बाद में इस प्लान में बदलाव कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से एयर इंडिया की एक फ्लाइट शाम 7 बजे करीब लखनऊ पहुंची और उसके कुछ देर के बाद विमान ने भुवनेश्वर की उड़ान भरी।

अचानक क्रैश हुआ था शीशा

 flight emergency landing in lucknow

दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-879 के कॉकपिट का शीशा टूटने से लखनऊ एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में पायलट के बगल का शीशा अचानक क्रैक हो गया।

जहाज में लगभग 159 यात्री सवार थे। पायलट के बगल का शीशा क्रैक होने से हादसे की स्थिति पैदा हुई। पायलट ने अपनी सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिंग कराकर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा।

जहाज के लैंड होते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सीआईएसएफ के जवान और एयरपोर्ट के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि इसको सही होने में छह घंटे का समय लगेगा।

विमान में बैठे यात्रियों को जहाज से बाहर निकाल लिया गया था और एयरपोर्ट के लाउंज में उनके बैठने और खाने-पीने की व्यवस्‍था की गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed