फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight diverted lucknow

Lucknow News: दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में ईंधन घटा, फ्लाइट लखनऊ डाइवर्ट

Thu, 28 May 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
flight diverted lucknow

विज्ञापन

खराब मौसम से 6 उड़ानें लखनऊ डाइवर्ट
रायपुर, बंगलूरू, राजकोट, हैदराबाद आदि की उड़ानें हुईं डाइवर्ट

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान की खराब मौसम के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी। लेकिन बीच रास्ते ईंधन तेजी से घटने पर विमान को लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं खराब मौसम से 6 उड़ानें लखनऊ डाइवर्ट कर दी गई।

मामला इंडिगो एयरलाइंस की है। विमान संख्या 6ई 329 दिल्ली से शाम छह बजे चलकर मुंबई रात 8:10 बजे पहुंचती है। बृहस्पतिवार को विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी, लेकिन मुंबई में खराब मौसम से लैंडिंग नहीं हो सकी। इसी बीच विमान में ईंधन भी कम हो गया। पायलट ने और ट्रैफिक कंट्रोलर को जानकारी दी, जिसके बाद विमान को लखनऊ डाइवर्ट करने को कहा गया। चूंकि विमान में दिल्ली से मुंबई के लिए ही ईंधन था, ऐसे में मुंबई से लखनऊ आने तक ईंधन खत्म होने लगा। पायलट ने रात करीब नौ बजे विमान को सकुशल लखनऊ में लैंड करवाया, जहां ईंधन भरवाने के बाद विमान को मुंबई वापस रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


खराब मौसम से डाइवर्ट हुए ये विमान
बृहस्पतिवार को खराब मौसम के चलते कुल छह विमान लखनऊ डायवर्ट हुए। इसके अलावा एक विमान में मेडिकल इमरजेंसी हुई थी। दिल्ली से शाम 7:10 बजे उड़ान भरकर रात 9 बजे रायपुर पहुंचने वाली इंडिगो की 6ई 5138, एयर इंडिया की बंगलूरू से दिल्ली जाने वाली उड़ान रात नौ बजे लखनऊ डाइवर्ट होकर पहुंची। ऐसे की हैदराबाद से दिल्ली जाने वाली अकासा एयर की क्यूपी 1407, इंडिगो की 6ई 6984 राजकोट से दिल्ली जाने वाली, एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली जाने वाली एआई 2910 दिल्ली में खराब मौसम से लखनऊ डाइवर्ट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर विमानों की भरमार, एप्रन आया काम
लखनऊ एयरपोर्ट पर हाल ही में ईस्ट एप्रन बनाया गया है। बृहस्पतिवार को जब एक के बाद एक डाइवर्ट किए गए विमानों की लखनऊ में लैंडिंग हुई तो ईस्ट एप्रन काम आया। विमानों की पार्किंग में मुश्किलें पेश नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed