फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flight cancelled

फ्लाइट रद्द होने से कोयंबटूर के यात्रियों का हंगामा, मुंबई में भारी बारिश से दिक्कतें

Thu, 05 Sep 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Flight cancelled
फ्लाइट रद्द होने से कोयंबटूर के यात्रियों का हंगामा, मुंबई में भारी बारिश से दिक्कतें
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार को यात्रियों ने उस वक्त हंगामा कर दिया जब कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई।
उन्हें बताया गया कि लखनऊ से मुंबई तक ही फ्लाइट जाएगी। इसके बाद 60 यात्रियों को दूसरे विमानों से भेजा गया।
मुंबई व दक्षिण भारत में भारी बारिश के कारण लखनऊ से मुंबई और फिर वहां से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट 6ई 5318 को अचानक रद्द कर दिया गया।
यात्री रामचन्द्रन ने बताया कि उन्हें परिवारीजनों के साथ कोयंबटूर जाना था, लेकिन फ्लाइट मुम्बई तक ही जा रही थी।
हंगामे के बाद कुछ यात्रियों को दिल्ली तो कइयों को कोलकाता या हैदराबाद की उड़ान से आगे के सफर को रवाना किया गया।
उधर, अमौसी से मुंबई जाने वाली गोएयर की फ्लाइट जी8-396 बुधवार को ढाई घंटे लेट रही। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5318 भी एक घंटे लेट हुई और गोएयर की दूसरी फ्लाइट जी8-402 भी डेढ़ घंटे की देरी की शिकार हुई।
वहीं, लखनऊ से दिल्ली की इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5004 और गोएयर के विमान जी8-559 के यात्री भी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed