फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flight cancelled due to fog

कोहरे से बिगड़ा विमानों का संचालन, फ्लाइट लेट

Thu, 21 Jan 2021 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Flight cancelled due to fog
कोहरे के चलते बुधवार को मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निरस्त कर दी गई। वहीं, एयरलाइंस की गुरुवार को मुंबई जाने वाली उड़ान भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन

कोहरे से विजिबिलिटी कम होने का असर विमानों के संचालन पर पड़ रहा है। बुधवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 1966 एक घंटे दस मिनट देरी से उड़ान भर सकी।
वहीं, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2085 अमौसी से एक घंटे 22 मिनट की देरी से रवाना हुई और दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 1922 पौन घंटे देरी से अमौसी पहुंची।
विज्ञापन

ऐसे ही लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट जी8 419 एक घंटे देरी से टेक ऑफ कर सकी और मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 5341 बुधवार को निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5342 गुरुवार को निरस्त रहेगी। वहीं, लखनऊ से कोलकाता जाने वाली गो एयर की फ्लाइट जी8 281 पैंतालीस मिनट और लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की 6ई 6233 डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भर सकी।

तीन ट्रेनें निरस्त
कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन भी बाधित रहा। बुधवार को फरक्का एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर और अवध असम एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, गोरखधाम एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रतापगढ़ भोपाल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस ढाई घंटे, गंगा गोमती एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed