{"_id":"6633788219f4dad3220133bf","slug":"flash-back-when-rajeev-gandhi-got-down-from-jeep-when-a-bahubali-came-on-his-vehicle-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flash back: बाहुबली को जीप में सवार होता देख उतर गए थे राजीव गांधी, देश भर में हुई थी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flash back: बाहुबली को जीप में सवार होता देख उतर गए थे राजीव गांधी, देश भर में हुई थी चर्चा
Thu, 02 May 2024 04:56 PM IST
ishwar ashish
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 May 2024 04:56 PM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 27 अक्तूबर 1990 को सद्भावना यात्रा में शामिल हुए थे। अपनी ही पार्टी के बाहुबली विधायक के सवार होते ही वह गाड़ी से उतर गए और पैदल चलने लगे।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दौर वह भी था, जब बड़े नेता दागी छवि के नेता व कार्यकर्ताओं के पास खड़े होने तक से गुरेज करते थे। ऐसा ही एक वाकया है जो जिले में शायद पहली बार घटित हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी बाहुबली छवि के विधायक के चढ़ते ही जीप से उतर गए थे। लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद उन्हें बड़ी मुश्किल से दोबारा जीप पर बैठाया जा सका। इस घटना की चर्चा जिले से लेकर प्रदेश व देशभर में हुई।
विज्ञापन
1991 के लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सद्भावना यात्रा निकाली। यह यात्रा जिले में 27 अक्तूबर 1990 को पहुंची थी। हवाई पट्टी से नयाघाट सरयू तट तक यात्रा निकलनी थी। हवाई पट्टी से ही एक खुली जीप में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, लोकसभा प्रत्याशी निर्मल खत्री व एक अन्य बड़े नेता सवार थे। हजारों समर्थकों से घिरे राजीव गांधी यात्रा में लोगों का अभिवादन स्वीकार रहे थे। इस बीच गोरखपुर के बाहुबली विधायक हरिशंकर तिवारी भी यात्रा में पहुंचे और राजीव गांधी की जीप पर ही पीछे से चढ़ गए।
विज्ञापन
पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री बताते हैं कि उस समय हरिशंकर तिवारी कांग्रेस से ही विधायक थे, लेकिन उन्हें चढ़ता देख राजीव गांधी ने धीरे से जीप रोकवाई और उतरकर पैदल ही चलने लगे। कुछ दूर तक उनके पैदल चलने पर हरिशंकर तिवारी समेत अन्य नेता भी माजरा भांप गए। हरिशंकर तिवारी जब नीचे उतरे और पैदल चलने लगे तो दोबारा राजीव गांधी जीप पर सवार हुए। समर्थकों से खचाखच भरी वह यात्रा लगभग सात घंटे तक चली थी।
विज्ञापन