फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Gonda Kidnapping Case News: five years old child kidnapped from gonda asked for ransom of four crores

Gonda Kidnapping Case: गोंडा में सरेआम व्यवसायी के बेटे का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने मांगी चार करोड़ की फिरौती

Sat, 25 Jul 2020 10:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Jul 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Gonda Kidnapping Case News: five years old child kidnapped from gonda asked for ransom of four crores
नमो गुप्ता - फोटो : amar ujala

करनैलगंज नगर में एक बड़े व्यवसायी के पांच वर्षीय बेटे का बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। घटना के बाद नगर में सनसनी फैल गई। बच्चे के अपहरण के आधे घंटे बाद बदमाशों ने परिवारीजन को फोन करके चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में स्थित कस्बा पुलिस चौकी के पीछे मोहल्ले में रहने वाले नगर के गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी के एक बड़े विक्रेता राजेश कुमार गुप्ता के पौत्र नमो गुप्ता (5) का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि आल्टो कार से स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र गले में टांग कर कुछ लोग मोहल्ले में मास्क का वितरण करने के लिए आए और लोगों का नाम एक कागज पर लिख रहे थे। मोहल्ले में सैनिटाइजेशन कराने व सैनिटाइजर का वितरण करने का झांसा भी दिया। जब राजेश गुप्ता के घर के सामने पहुंचे तो अपहरणकर्ताओं ने सैनिटाइजर देने की बात कही और पांच वर्षीय बच्चे को साथ में लेकर यह कहते हुए कि बच्चे को भेज दीजिए गाड़ी से सैनिटाइजर निकाल कर दे देते हैं। इतना कहकर बच्चे के साथ बदमाश निकले और गाड़ी के पास पहुंचते ही बच्चे को गाड़ी में बैठा कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी परिवार वालों को तब हुई जब बच्चे के पिता हरी गुप्ता के फोन पर बदमाशों ने कॉल कर बताया कि उसके बच्चे का अपहरण कर लिया है। बदमाशों ने चार करोड़ रुपये की मांग की। हरी के मुताबिक अपहरण करने वालों में महिला शामिल नहीं थी। मगर जो कॉल आई उसमें एक महिला बोल रही थी। जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि वॉइस चेंजर के माध्यम से आवाज को बदलकर बात किया गया। 


फिलहाल घटना की सूचना पर सीओ कृपा शंकर कनौजिया, कोतवाल राजनाथ सिंह, चौकी प्रभारी रणजीत यादव मौके पर पहुंचे। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि अपहृत बच्चे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। शाम को मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

नगर के खंगाले सीसी टीवी कैमरे
बच्चे के अपहरण के बाद पहुंची पुलिस ने नगर के प्रत्येक मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला है। उसके बाद एसओजी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और पड़ताल शुरू कर दी है। घटना दिन में करीब डेढ़ बजे की है। जबकि देर शाम तक मामले में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed