{"_id":"5e9674e28ebc3e78a903352a","slug":"five-thousand-purchasing-centers-will-purchase-wheat-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पांच हजार क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, अब तक 71,017 किसानों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पांच हजार क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, अब तक 71,017 किसानों ने कराया पंजीकरण
Wed, 15 Apr 2020 08:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
15 अप्रैल से होने वाली गेहूं की खरीद के लिए प्रदेश में विभिन्न एजेंसियों के पांच हजार क्रय केंद्र खोले गए हैं। खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि दस क्रय एजेंसियां (खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू, ककनि, एसएफसी, यूपी एग्रो, एनसीसीएफ, नैफेड, एफसीआई) नामित की गई हैं।
इसके अलावा पंजीकृत सहकारी समितियों व मल्टी सेक्टोरल समितियों से खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीद के लिए अब तक कुल 71,017 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
पूरी क्रय व्यवस्था ई-उपार्जन के माध्यम से ऑनलाइन की गई है। किसानों को क्रय गेहूं के मूल्य का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। सीमांत व लघु कृषकों को अपना गेहूं बेचने के लिए मंगलवार व शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
महिला किसानों के स्वयं आने की दशा में क्रय केंद्रों पर वरीयता दी जाएगी। बटाईदारों व कान्ट्रैक्ट फार्मर्स से भी खरीद की व्यवस्था की गई है।