{"_id":"6353dbc81de03c3f8f74a668","slug":"five-teenaged-girls-get-drowned-in-a-drain-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: घरौंदे के लिए मिट्टी निकाल रहीं पांच बच्चियां ड्रेन में डूबीं, चार की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: घरौंदे के लिए मिट्टी निकाल रहीं पांच बच्चियां ड्रेन में डूबीं, चार की दर्दनाक मौत
Sun, 23 Oct 2022 02:05 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी , मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी , मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:05 AM IST
सार
सुल्तानपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चियों की ड्रेन में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
घरौंदा बनाने के लिए ड्रेन से मिट्टी निकाल रहीं पांच बच्चियाें की पानी में डूब कर मौत हो गई। मोतिगरपुर के खजुरी गांव में एक साथ पांच बेटियों की मौत से कोहराम मच गया। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले में मोतिगरपुर के खुजरी गांव निवासी अजान (13), नाजमा (13), आसिया बानो (13), आसमीन (13), खुशी (9) व सुंदरा (7) शनिवार दोपहर घरौंदा बनाने के लिए भैरवपुर के पास स्थित ड्रेन से मिट्टी लाने घर से निकली थीं। सबने गीली मिट्टी निकाल कर किनारे रखी थीं कि इसी बीच खुशी पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए अजान, नाजमा, आसिया और आसमीन भी पानी में उतर गईं। देखते ही देखते पांचों डूब गईं। नदी के किनारे खड़ी सुंदरा भागकर गांव पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
गोताखोर करीब दो घंटे बाद अजान, नाजमा, आसिया बानो और आसमीन के शवों को बाहर निकाल पाए। देर शाम खुशी का शव भी बरामद कर लिया गया। डीएम रवीश गुप्ता, एसपी सोमेन बर्मा, एसडीएम संजीव यादव, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन